पीली लार आने का क्या मतलब है? जानिए किन कारणों से ऐसा होता है

Peela Thook Aana: पीली लार हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होती. कई बार यह डिहाइड्रेशन, मुंह की सफाई में कमी या हल्के इंफेक्शन की वजह से हो सकती है. हालांकि, यह समस्या बार-बार हो रही है या इसके साथ दर्द, बुखार, या बदबू आए तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं. 

Peela Thook Aana
1 / 7
पीली लार आने का क्या मतलब है? Image Credit- AI

Yellow Saliva: पीली लार कई बार सामान्य कारणों से भी हो सकती है, लेकिन अगर यह बार-बार आए या इसके साथ दूसरे लक्षण भी हों तो यह किसी हेल्थ इश्यू होने की ओर इशारा कर रहा है. इसलिए अगर सुबह उठते ही आपको लगातार इस बात पर ध्यान जा रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है. कई बार खून आना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए जानना जरूरी है कि पीली लार आने के पीछे क्या वजहें हो सकती हैं और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.  

विज्ञापन

पीली लार क्यों आती है?

पीली लार क्यों आती है?2 / 7

अगर दांतों और जीभ की सफाई नहीं की जाती तो बैक्टीरिया और प्लाक जमा हो सकते हैं. इससे लार का रंग हल्का पीला दिखाई दे सकता है और मुंह से बदबू भी आ सकती है. इसे भी पढ़ें- 5 स्टार होटल वॉशरूम में दो बेसिन क्यों होते हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

डिहाइड्रेशन होना 

डिहाइड्रेशन होना  3 / 7

कम पानी पीने पर लार गाढ़ी हो जाती है, जिससे उसका रंग पीला नजर आ सकता है. यह स्थिति खासतौर पर सुबह उठने के बाद देखने को मिल सकती है.

गले या साइनस का इंफेक्शन

गले या साइनस का इंफेक्शन4 / 7

सर्दी, साइनस इंफेक्शन या गले में संक्रमण होने पर बलगम लार के साथ मिल सकता है, जिससे लार पीली दिखाई देने लगती है.

विज्ञापन

मुंह या मसूड़ों का इन्फेक्शन 

मुंह या मसूड़ों का इन्फेक्शन 5 / 7

जिंजिवाइटिस, दांतों में इन्फेक्शन या मुंह के दूसरे बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से भी पीली लार आ सकती है. इसके साथ मसूड़ों से खून आना या दर्द भी हो सकता है.

धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करना 

धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करना  6 / 7

सिगरेट, गुटखा या तंबाकू का सेवन मुंह में बैक्टीरिया बढ़ाने के साथ-साथ लार का रंग भी बदल सकता है. इसलिए हर बार पीला थूक आ सकता है.

विज्ञापन

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए? 7 / 7

अगर पीली लार के साथ इनमें से कोई भी लक्षण हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. अगर लगातार कई दिनों तक पीली लार आए या तेज बुखार हो जाए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. इसे भी पढ़ें- रिश्ते में दिख रहे हैं ये Yellow Flags? समय रहते पहचानें, वरना बढ़ सकती हैं दूरियां

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन