मस्सों को जड़ से खत्म कैसे करें? डॉक्टर ने बताया 100 साल पुराना आयुर्वेदिक नुस्खा
Warts Removing Tips: अगर आपके मस्से जरूरत से ज्यादा हो रहे हैं तो आपको सर्जरी करवाने से पहले हमारे बताए गए नुस्खे अपनाकर देखें. इन नुस्खे के कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हैं, लेकिन फिर भी एक बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देखें.

Masse Kaise Hataye: कई बार चेहरे, गर्दन, हाथ और शरीर पर मस्से होने लगते हैं. पहले इनका साइज छोटा होता है, लेकिन धीरे-धीरे ये बढ़ जाते हैं. कई बार इनका साइज बेकार लगता है. ऐसे में लोग इन्हें हटाने के लिए नए-नए तरीके तलाशते हैं. मगर कई बार ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. आयुर्वेद में भी मस्सों के लिए कुछ पारंपरिक नुस्खे बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वर्षों से किया जाता रहा है.
मस्से क्यों होते हैं?
2 / 7मस्से HPV यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस की वजह से होते हैं. इस दौरान स्किन का ऊपरी हिस्सा इफेक्ट होता है, जिससे स्किन की कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं और मस्से का रूप ले लेती हैं. इसे भी पढ़ें- ग्रामीण इलाकों हर 6 में से 1 किशोर है गंभीर तनाव में, AIIMS से लिंक्ड स्टडी ने बताई मेंटल हेल्थ बिगड़ने की बड़ी वजह
आयुर्वेद में क्या बताया गया है?
3 / 7आयुर्वेद में कुछ तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता है. आप नेचुरल चीजें की मदद से मस्सों को सुखा सकते हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा अरंडी के तेल और बेकिंग सोडा के मिश्रण की होती है.
अरंडी का तेल और बेकिंग सोडा
4 / 7आप 1 चम्मच अरंडी के तेल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. रात में सोने से पहले इसे मस्से पर लगाएं. इसके बाद ऊपर से हल्की पट्टी बांध सकते हैं.
लहसुन भी आएगा काम
5 / 7आप मस्सों को हटाने के लिए लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं. आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
6 / 7इसके लिए बस आपको लहसुन की एक कली चाहिए होगी. इसे पीसकर मस्सों पर लगाकर 20 मिनट तक लगाएं और बाद में साफ पानी से धो लें.
एलोवेरा जेल और चूना
7 / 7आप एलोवेरा में चूना लगाकर भी मस्सों को हटा सकते हैं. इसके लिए एक कटोरे में एलोवेरा जेल निकालें और दिन में 3 बार मस्से पर लगाएं. इससे स्किन को राहत मिल सकती है. इसे भी पढ़ें-हमेशा भिगोकर खाने चाहिए ये 6 फूड्स, पेट नहीं बिगड़ता और सेहत भी रहती है अच्छी









