हमेशा भिगोकर खाने चाहिए ये 6 फूड्स, पेट नहीं बिगड़ता और सेहत भी रहती है अच्छी
Foods You Should Eat Soaked: खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें भिगोकर खाया जाए तो उनके फायदे तो बढ़ते ही हैं, साथ ही इन फूड्स को पचाना आसान हो जाता है. आप भी जानिए कौन सी हैं ये खाने की चीजें.

Soaked Foods: ऐसे कुछ फूड्स हैं जिन्हें भिगोकर खाया जाए तो सेहत को इनसे एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. इन चीजों को भिगोया जाए तो इनके फायदे शरीर को ज्यादा मिलते हैं, इनकी गर्म तासीर हो तो उसका असर कम होता है और पेट में गड़बड़ी नहीं होती है. इसीलिए इन फूड्स को कच्चे खाने के बजाए भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है. यहां जानिए कौन से हैं ये फूड्स.
चिया सीड्स
2 / 7चिया सीड्स के पूरे फायदे उठाने के लिए इन्हें भिगोकर खाना जरूरी है. भिगोने पर चिया सीड्स जैल जैसा बन जाता है. इससे इसे पचाने में आसानी होती है.
अखरोट
3 / 7अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है. अखरोट को अगर भिगोकर खाया जाए तो यह पाचन के लिए भी अच्छे साबित होते हैं और सेहत को भरपूर फायदा देते हैं सो अलग.
दालें
4 / 7दालों को अगर भिगोकर ना पकाया जाए तो यह पेट में गैस बना सकती हैं. इसीलिए दाल को पकाने से 2 से 3 घंटे पहले भिगोकर रखना जरूरी होता है.
ओट्स
5 / 7ओट्स भिगोने पर ये पचाने में आसान हो जाते हैं. वहीं, भीगे हुए ओट्स नेचुरली स्वीट हो जाते हैं अलग से इनमें स्वीटनर्स डालने की जरूरत कम होती है.
मेथी के दाने
6 / 7मेथी के दानों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. इन्हें भिगोने पर इनकी कड़वाहट कम हो जाती है. इससे इनमें मौजूद एंजाइम्स एक्टिवेट होते हैं और पाचन को फायदा देते हैं.
बादाम
7 / 7बादाम को रातभर भिगोकर अगली सुबह छीलकर खाने की सलाह दी जाती है. भिगोने से बादाम में मौजूद टैनिंस कम हो जाते हैं जो अन्य पोषक तत्वों को सोखने से रोकते हैं. ऐसे में बादाम भिगोकर खाए जाने पर ही इसके भरपूर फायदे मिलते हैं.
यह भी पढ़ें - नसों को साफ करती है यह हरी चटनी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई रेसिपी, रोजाना एक चम्मच खाने पर ही मिलेगा फायदा