Ear Problem: कान में घुस जाए कीड़ा तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये 5 काम
What Kills Bugs In Ears: कान में कीड़ा घुस जाना आम बात है. ऐसा कभी भी हो सकता है, लेकिन अगर यह खुद नहीं निकालता है तो कीड़े को निकालना चाहिए. आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

Ears Problems: कान में अचानक कोई कीड़ा घुस जाना एक बेहद असहज और डराने वाला एक्सपीरियंस हो सकता है. इससे कान में गुदगुदी, दर्द, भनभनाहट, तेज आवाज सुनाई देना या कुछ रेंगने जैसा महसूस हो सकता है. ऐसी स्थिति में लोग अक्सर घबराकर कान में उंगली, पिन, माचिस की तीली या अन्य नुकीली चीजें डालने लगते हैं, जिससे समस्या और बढ़ सकती है. हालांकि, आपको जल्दबाजी नहीं करना चाहिए.
सबसे पहले क्या करें?
2 / 6सबसे पहले घबराएं नहीं क्योंकि जल्दबाजी से लिए गए फैसले कान को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि, कीड़ा कान में होने से बेचैनी होना नॉर्मल है, लेकिन घबराकर कान में कुछ भी डालना ठीक नहीं है. इसे भी पढ़ें- Calcium Deficiency: क्या शरीर में कैल्शियम की कमी बढ़ा सकती है हार्ट की समस्याएं? जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं
कान को झुकाएं
3 / 6जिस कान में कीड़ा गया है, सिर को उसी तरफ झुकाएं. हल्के-हल्के सिर हिलाने से कई बार कीड़ा खुद बाहर निकल आता है. इसे लगभग 10 मिनट तक करें वर्ना परेशानी हो सकती है.
गुनगुने तेल इस्तेमाल करें
4 / 6अगर आपको पूरा यकीन है कि कान में कोई कीड़ा गया है और कान का पर्दा फटा नहीं है तो गुनगुने नारियल तेल, बेबी ऑयल या ऑलिव ऑयल की 2 बूंदें डालने से कीड़ा मर सकता है या ऊपर आ सकता है.
नुकीली चीजों का इस्तेमाल करें
5 / 6कॉटन बड, हेयरपिन, चिमटी, माचिस की तीली या कोई दूसरी नुकीली चीज कान में डालने से बचें. इससे कान की स्किन छिल सकती है और संक्रमण हो सकता है.
कब तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए?
6 / 6जब कान से खून या पस निकल रही हो या सुनने की क्षमता अचानक कम हो गई हो तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए. कीड़ा बाहर नहीं निकल रहा हो तो भी देर ना करें. इसे भी पढ़ें- क्या सुबह खाली पेट लीची खानी चाहिए? Lancet के अध्ययन में मिले अहम संकेत अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.