पेट में पानी क्यों भरता है? एक्सपर्ट ने बताया घर बैठे सूजन कम करने के घरेलू तरीके
Pet Mein Pani Bharna: पेट में पानी भरना नॉर्मल नहीं है, लेकिन कई बार ऐसा गैस बनने या खाना हजम ना होने की वजह से भी हो सकता है. इसलिए आप सही बीमारी का पता लगाएं और फिर उसी हिसाब से इलाज कराएं.

Water in Stomach: कई बार लोगों का पेट अचानक बढ़ा हुआ दिखाई देने लगता है. कुछ लोग इसे मोटापा समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि कई बार इसके पीछे पेट में पानी भरने की समस्या हो सकती है. हालांकि, इसे बीमारी समझने से पहले आपको गैस बनने का भी पता लगाना चाहिए. कई बार गैस बनने और पेट फूलने की वजह बदहजमी हो सकता है.
पेट क्यों फूलता है?
2 / 7पेट फूलने की बीमारी को मेडिकल भाषा में एसाइटिस यानी Ascites कहा जाता है. यह बीमारी तब होती है जब पेट के अंदर पानी नॉर्मल से ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है. इसे भी पढ़ें- खेलते हुए बच्चा गिर जाए तो इन 5 लक्षणों पर जरूर करें गौर, हो सकता है ब्रेन इंजरी का सिग्नल
पेट में पानी भरने के कारण
3 / 7पेट में पानी भरने की सबसे बड़ी वजह लिवर से जुड़ी समस्याएं मानी जाती हैं. खासतौर पर लिवर सिरोसिस होने पर शरीर और पेट में पानी जमा होने लगता है.
दूसरी बीमारी है वजह
4 / 7ऐसा होने का मतलब किडनी की बीमारी, हार्ट फेलियर या कैंसर-टीबी जैसी चीजें की वजह से हो सकता है. आप आपको इसमें से कोई बीमारी है तो पेट मटके की तरह फूल सकता है.
पेट फूलने के लक्षण
5 / 7अगर पेट में पानी भर रहा है तो इंसान को कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं जैसे पेट का असामान्य रूप से फूलना, पेट में भारीपन, सांस लेने में परेशानी, भूख कम लगना या वजन बढ़ना आदि.
घर पर सूजन कम करने के लिए क्या करें?
6 / 7आपको नमक की मात्रा कम कर दें, क्योंकि ज्यादा नमक शरीर में पानी रोककर रखता है. इसलिए लो-सोडियम डाइट अपनाना फायदेमंद हो सकता है.
शराब से दूरी बनाएं
7 / 7अगर समस्या लिवर से जुड़ी है तो शराब का सेवन पेट और खराब कर सकता है. साथ ही, रोजाना वजन चेक करने से यह पता चल सकता है कि शरीर में पानी बढ़ रहा है या नहीं. इसे भी पढ़ें- क्या भिंडी से कंट्रोल हो सकता है Blood Sugar? जानिए शुगर बैलेंस रखने का सही तरीका अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.