बॉडी को पानी की जरूरत है या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए पहचान करने का सही तरीका
How Do I Know My Body Lacks Water: गर्मियों में बॉडी को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आपके अंदर हमेशा पानी की कमी हो. कई बार शरीर को जरूरत नहीं होती, लेकिन फिर भी लोग पानी की मात्रा अधिक रखते हैं.

Warning Signs Of Dehydration: शरीर सही तरह से तभी काम करता है, जब इसे पानी जरूरत के हिसाब से मिलता रहता है. अगर पानी की कमी हो जाए तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इसलिए कुछ लोग बिना प्यास लगे पानी पीते रहते हैं और दिनभर में कई लीटर पानी पी जाते हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप शरीर के जरूरत के हिसाब से पानी पी सकते हैं. कुछ संकेत ऐसे हैं जो यह बताने का काम करते हैं कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है या नहीं. तो देर किस बात आइए विस्तार से जानते हैं.
यूरिन का रंग
2 / 6यूरिन का रंग बताने का काम करता है कि शरीर को कितने पानी की जरूरत है. कई बार हल्का पीला यूरिन लोगों को डरा देता है, लेकिन यह नॉर्मल माना जाता है. अगर आपको गाढ़ा पीला पेशाब आए तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत है. इसे भी पढ़ें- नहाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? जानिए शरीर पर क्या होता है
स्किन से लगाएं पता
3 / 6स्किन से भी पानी की कमी को आसानी से पहचाना जा सकता है. आप पेट की मदद से पता लगाया जा सकता है. बस अपनी दो उंगलियों से पेट की स्किन को पकड़ें और छोड़ दें. अगर स्किन तुरंत नॉर्मल हो जाती है तो स्किन को पानी की जरूरत नहीं है.
होंठ सूखना
4 / 6होंठ सूखने का पहला कारण पानी की कमी हो सकती है. अगर मुंह में लार या मुंह सूख रहा है तो इस संकेत को जरूर पहचानें, क्योंकि ड्राई माउथ शरीर में पानी की कमी का एक संकेत है और आपको पानी की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है.
पसीना ना आना
5 / 6भीषण गर्मी में पसीना आता ही है, लेकिन अगर आपको फिर भी नहीं आ रहा है तो इसका मतलब है कि शरीर में पानी की कमी है. कई बार पानी की मात्रा नॉर्मल नहीं होती और शरीर पसीने के लिए पानी नहीं निकाल पाता.
टेस्ट करवाएं
6 / 6टेस्ट करना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कई बार शरीर में दिखने वाले संकेत सही जानकारी नहीं दे पाते, जिसकी वजह से परेशानी हो जाती है. इसलिए आप डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करना बेहतर रहेगा. इसे भी पढ़ें- अचानक बेहोश होने पर क्या करें? एक्सपर्ट ने जानिए बिना दवाई के कैसे होश में लाएं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















