व्रत में ब्लड प्रेशर कम हो जाए तो क्या खाना चाहिए?

Low Blood Pressure While Fasting: व्रत के दौरान अक्सर ही ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए ब्लड प्रेशर कम होने पर क्या खाना-पीना चाहिए जिससे Low BP एकबार फिर सामान्य हो जाए.

Low Blood Pressure Me Kya Khaye
1 / 7

Advertisment

सेंधा नमक और पानी

सेंधा नमक और पानी 2 / 7

शरीर को सोडियम देने के लिए पानी में सेंधा नमक घोलकर पी लें. इसमें थोड़ा नींबू का रस भी डाला जा सकता है. इससे लो ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाता है.

विज्ञापन

कॉफी या चाय

कॉफी या चाय 3 / 7

कॉफी या चाय पीने पर ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो सकता है. चाय या कॉफी पीने पर शरीर की सुस्ती दूर होती है और बीपी सामान्य हो जाता है.

ताजा फलों का रस

 ताजा फलों का रस 4 / 7

ताजे फल खाने पर या फलों का जूस पीने पर ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो सकता है. इससे डिहाइड्रेशन भी ठीक होता है और डिहाइड्रेशन लो बीपी का सबसे बड़े कारणों में से एक है. ऐसे में ताजे फलों का रस लें.

विज्ञापन

मखाना या मूंगफली

मखाना या मूंगफली 5 / 7

घी में भुने हुए मखाने या सेंधा नमक डालकर खाई गई मूंगफली लो बीपी की दिक्कत को दूर करती है. इन्हें खाने पर शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं.

भीगे हुए बादाम

 भीगे हुए बादाम 6 / 7

भीगे हुए बादाम खाने पर लो बीपी नॉर्मल हो सकता है. भीगे हुए बादाम का पेस्ट बनाकर दूध में डालकर पीने पर भी फायदा मिलता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

 इस बात का रखें ध्यान 7 / 7

एकदम से बीपी कम ना हो जाए इसीलिए एकसाथ खाना खाकर दिनभर भूखे ना रहें. कुछ-कुछ समय के अंतराल पर फलाहार और जूस वगैरह लेते रहें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन