घर पर फैटी लिवर की जांच कैसे करें? डॉक्टर ने बताया इन लक्षणों पर दें ध्यान
Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर की दिक्कत को समय रहते पहचानना जरूरी होता है जिससे लिवर को जरूरत से ज्यादा डैमेज होने से बचाया जा सके. ऐसे में डॉक्टर से जानिए घर पर ही फैटी लिवर की जांच कैसे करते हैं.

Fatty Liver Ke Lakshan: फैटी लिवर होने पर शरीर कई तरह के लक्षण देने लगता है जिन्हें शुरुआत में ही पहचानना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. मानव वाधवान. हेपेटोलॉजी एंड लिवर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. मानव वाधवान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह घर पर ही आप पता कर सकते हैं कि आपको फैटी लिवर की दिक्कत (Fatty Liver Symptoms) है या नहीं. समय रहते फैटी लिवर का पता लगाकर डॉक्टर से जांच करवाई जा सकती है और इलाज शुरू हो सकता है जिससे लिवर को बहुत ज्यादा डैमेज होने से बचाया जा सकता है.
बढ़ने लगता है वजन
2 / 7डॉक्टर ने बताया कि फैटी लिवर का पहला लक्षण है वजन का बढ़ना. खासकर बैली फैट का बढ़ना. पेट की चर्बी का डायरेक्ट लिंक इंसुलिन रेजिस्टेंस से है और इंसुलिन रेजिस्टेंस फैटी लिवर को डिफाइन करता है. ये दोनों ही एकदूसरे से लिंक्ड होते हैं.
हर समय थकान रहना
3 / 7शरीर में हर समय थकान रहना फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है. अच्छे से सोने के बाद भी थकान नहीं उतरती है. शरीर का पूरा मेटाबॉलिज्म लिवर से डिफाइन होता है और इसीलिए अगर आपको फैटी लिवर होगा तो शरीर में थकान रहेगी ही.
हल्का दर्द रहना
4 / 7पेट के दाईं तरफ हल्का दर्द बना रहता है. छाती और पेट के बीच में लिवर होता है. अगर आपको इस हिस्से में दर्द हो रहा है तो इसका मतलब होता है कि आपके लिवर का साइज बढ़ रहा है जोकि फैटी लिवर की ओर इशारा करता है.
हर समय फुंसियां निकलता
5 / 7हर समय फुंसियां निकलना या एक्ने होना इंसुलिन रेजिस्टेंस को दर्शाता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस डायबिटीज और फैटी लिवर से जुड़ा होता है.
जी मितलाना
6 / 7लिवर डैमेज की शुरुआत में हर समय जी मितलाने की दिक्कत हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि डैमेज हुए लिवर से जो एंजाइम निकलते हैं वो खून में आने लगते हैं.
लिवर का टेस्ट कब कराएं
7 / 7डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपको इन 5 में से एक लक्षण भी नजर आ रहा है तो आपको लिवर का टेस्ट जरूर कराना चाहिए. इससे शुरुआत में ही फैटी लिवर को पहचानकर लिवर डैमेज को बढ़ने से रोका जा सकता है.