सिर्फ दिन की लू ही नहीं, अब 'रात की गर्मी' भी ले रही जान; दिल्ली में अचानक क्यों बढ़े हार्ट अटैक के मरीज? जानिए हैरान करने वाली सच्चाई!

Heatwave Effects: दिल्ली का पारा लगातार बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में हालात और खराब होने वाले हैं, जिसका असर हार्ट के मरीजों पर ज्यादा पड़ रहा है.

How Rising Night Temperatures Increase Disease Risk
1 / 6
How Rising Night Temperatures Increase Disease Risk

How Rising Night Temperatures Increase Disease Risk: गर्मी लगातार बढ़ रही है और दिल्ली के साथ कई इलाकों में अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को अपना थोड़ा ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि अब लू दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों की जान ले रही है. इसको लेकर डॉक्टरों और रिसर्चर्स का मानना है कि लगातार गर्म रातें लोगों को कई बीमारियों से ग्रस्त कर रहा है. इससे दिल की बीमारियों, डिहाइड्रेशन और स्ट्रोक जैसे गंभीर खतरे बढ़ गए हैं. ऐसे में आपको अपना बहुत ख्याल रखने की जरूरत है.  

विज्ञापन

गर्मी का लगातार बढ़ना खतरनाक

गर्मी का लगातार बढ़ना खतरनाक2 / 6

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में हालात खराब होने वाले हैं. ऐसे में अगर रात में भी तापमान कम नहीं होगा तो शरीर को कई तरह से नुकसान होगा. दिनभर गर्मी रहने के बाद रात में शरीर रिकवर नहीं कर पाएगा. इसे भी पढ़ें- अचानक शरीर में दर्द वाले दाने होने का क्या कारण है? जानिए कैसे पा सकते हैं छुटकारा

विज्ञापन

रात में गर्मी कितनी खतरनाक?

रात में गर्मी कितनी खतरनाक?3 / 6

रिसर्च में सामने आया है कि रात की गर्मी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा रही है. इससे मौत का खतरा दोगुना बढ़ जाता है. रात में गर्मी की वजह से शरीर को राहत नहीं मिल पाती और स्वास्थ्य जोखिम कई गुना बढ़ जाते हैं.

दिल्ली में इतनी दिक्कत क्यों?

दिल्ली में इतनी दिक्कत क्यों?4 / 6

दिल्ली जैसे बड़े शहरों में अर्बन हीट आइलैंड का इफेक्ट ज्यादा है. इससे समस्या और गंभीर हो जाती है. साथ ही, छोटे घरों या बिना एयर कंडीशनर वाले कमरों में रहने की वजह से परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है.

विज्ञापन

हार्ट मरीजों के लिए क्यों ज्यादा खतरनाक?

हार्ट मरीजों के लिए क्यों ज्यादा खतरनाक? 5 / 6

जिन लोगों को पहले से हार्ट डिजीज, हाई BP या डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए गर्म रातें ज्यादा खतरनाक हैं. ज्यादा गर्मी में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा पसीना निकलता है. इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

रात की गर्मी से बचने के आसान उपाय

रात की गर्मी से बचने के आसान उपाय6 / 6

आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखें, खूब पानी पिएं और हल्का खाना खाएं. कमरा बंद ना रखें और कुछ देर के लिए गेट खोलकर रखें ताकि गर्मी दूर हो जाए. इसे भी पढ़ें- पुरुषों में HIV के शुरुआती लक्षण क्या हैं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताए जीभ और त्वचा पर दिखने वाले Symptoms

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन