कान में जमा मैल कैसे निकालें? जानिए किस चीज के इस्तेमाल से तुरंत साफ होगी गंदगी

Kaan Ki Gandagi Kaise Nikale: अगर आपके कानों में भी गंदगी जम गई है तो यहां जानिए किस तरह कानों की गंदगी को साफ किया जा सकता है. यहां बताए तरीके कमाल का असर दिखाते हैं.

Earwax cleaning
1 / 7
Earwax cleaning

How To Clean Earwax: कान में अगर जरूरत से ज्यादा गंदगी जमने लगे तो इस गंदगी को साफ करके निकालना बेहद जरूरी होता है. अगर कानों की सही तरह से सफाई ना की जाए और गंदगी बढ़ने लगे तो इससे कानों में खुजली होने लगती है, सुनने में दिक्कत हो सकती है और अहसजता महसूस होती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आसानी से घर पर ही कान की गंदगी (Kaan Ki Gandagi) को साफ किया जा सकता है.

विज्ञापन

कान में ना डालें कॉटनबड्स

कान में ना डालें कॉटनबड्स 2 / 7

बहुत से लोग कान में नुकीली चीजें या कॉटन बड्स डालकर खुरचने लगते हैं और कोशिश करते हैं कि कान की गंदगी निकल जाए. लेकिन, इस तरह कानों की सफाई नहीं होती बल्कि कान में अंदरूनी चोट आ सकती है.

विज्ञापन

कानों को गर्म पानी से करें साफ

कानों को गर्म पानी से करें साफ 3 / 7

हल्के गर्म पानी को कान में डालने पर कान का मैल पिघलने लगता है. इसके लिए हल्के गर्म पानी की कुछ बूंदे लेकर कानों में डालकर कुछ मिनट रखें और फिर किसी कपड़े से कान साफ करने की कोशिश करें.

सरसों का तेल आएगा काम

सरसों का तेल आएगा काम 4 / 7

हल्के गर्म सरसों के तेल से कानों की गंदगी को साफ किया जा सकता है. सरसों के तेल को कान में डालकर आधे से एक घंटे रखने के बाद किसी कपड़े से कान को साफ करें. आप चाहे तो इस तेल को रातभर भी कानों में डालकर रख सकते हैं.

विज्ञापन

बादाम का तेल वैक्स को करेगा मुलायम

बादाम का तेल वैक्स को करेगा मुलायम 5 / 7

इयरवैक्स अगर बहुत ज्यादा सख्त हो गया है तो आप बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. बादाम के तेल को कान में डालने पर इयरवैक्स मुलायम होने लगती है और कान की त्वचा को इससे किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है.

डाल सकते हैं जैतून का तेल

डाल सकते हैं जैतून का तेल 6 / 7

कानों के लिए जैतून का तेल भी बेहद फायदेमंद होता है. जैतून के तेल की 2-3 बूंदे रात के समय कानों में डालें. 3 से 4 दिनों तक इस तेल को कानों में डालने के बाद फिर कान की सफाई करें. इयरवैक्स जल्दी निकल जाता है.

विज्ञापन

तिल का तेल भी है असरदार

तिल का तेल भी है असरदार 7 / 7

कान की सफाई के लिए तिल का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. तिल के तेल को गुनगुना करके कानों में डालें. 2 से 3 बूंदों को ही कुछ घंटों तक कान में डालकर रखने से फायदा मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन