किडनी सही से कर रही है काम या नहीं? घर पर इन 5 आसान तरीकों से करें खुद पता
Kidneys Ko Healthy Kaise Rakhe: घर पर किए जाने वाले ये आसान तरीके आपकी किडनी की सेहत के बारे में शुरुआती संकेत दे सकते हैं, लेकिन ज्यादा संकेत दिखाई देने पर आपको बाहर से टेस्ट करा लेना चाहिए. ऐसा करने से आपको परेशानी नहीं होगी और दवा सही वक्त पर शुरु हो जाएगी.

किडनी हमारे शरीर का जरूरी हिस्सा है. यह खून को फिल्टर करने, शरीर से गंदगी बाहर निकालने और पानी के मिनरल्स को बनाए रखने का काम करती है. ऐसे में किडनी से जुड़ी कई समस्याएं शुरुआती दौर में पता लगाई जा सकती हैं, जिसके लिए आपको दर्द बाहर जाकर टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी. आप इन आसान संकेतों और घरेलू तरीकों पर ध्यान देकर अपनी किडनी की सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं. हालांकि, ये तरीके केवल शुरुआती दौर के लिए हैं, जिसे आप टेस्ट कराने से पहले देख सकते हैं.
पेशाब के रंग को समझें
2 / 6एक हेल्दी इंसान को पेशाब हल्के पीले रंग का आता है, लेकिन बहुत ज्यादा गहरे रंग या झागदार आना खतरे की घंटी हो सकता है. आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह किडनी की समस्या में हो सकती है. इसे भी पढ़ें- 7 संकेत बताते हैं शरीर को आयरन की है जरूरत, बर्फ की तलब से लेकर मिट्टी की चाह भी लक्षणों में शामिल
शरीर में सूजन नजर आना
3 / 6किडनी ठीक से काम नहीं करती तो शरीर में पानी और नमक जमा होने लगता है. इसकी वजह से पैरों, टखनों, हाथों या चेहरे पर सूजन दिखाई दे सकती है. सुबह उठने पर आंखों के आसपास सूजन भी एक संकेत हो सकती है.
ब्लड प्रेशर को चेक करें
4 / 6हाई ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारी का कारण भी बन सकता है और उसका रिजल्ट भी हो सकता है. अगर आपका ब्लड प्रेशर बार-बार नॉर्मल से अधिक रहता है तो किडनी की टेस्ट करवाना जरूरी हो सकता है.
थकान और कमजोरी पर ध्यान दें
5 / 6अगर आराम के बाद भी लगातार थकान, कमजोरी या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस होती है तो यह किडनी के सही ढंग से काम न करने का एक संकेत हो सकता है. हालांकि, इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं.
पेशाब की आदतों पर नजर रखें
6 / 6पूरे दिन पानी पीना किडनी के लिए फायदेमंद है. साथ ही यह भी देखें कि आपको बार-बार पेशाब आ रहा है या बहुत कम. ऐसा इसलिए क्योंकि पेशाब करते समय दर्द, जलन या खून आना नॉर्मल नहीं है और इससे दिक्कत हो सकती है. इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में सूजन क्यों होती है? जानें महिलाओं के शरीर में किस तरह के बदलाव आते हैं नजर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें.