बच्चेदानी में सूजन क्यों होती है? जानें महिलाओं के शरीर में किस तरह के बदलाव आते हैं नजर

Uterus Swelling Symptoms: कई महिलाओं की बच्चेदानी में सूजन या दर्द महसूस होने लगता है. हालांकि, शुरुआत में इसके लक्षण बहुत कम लोगों को पता चलता है, लेकिन धीरे-धीरे यह चीज पूरे शरीर को इफेक्ट करने लगती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए वक्त पर अपना टेस्ट करवाएं. 

Uterus Swelling Symptoms
1 / 6
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना. Image Credit- News24

महिलाओं को कई तरह की पर्सनल दिक्कतें होने लगती हैं. पीरियड्स या हार्मोन से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें यूटेरस भी शामिल है. यूटेरस को आम भाषा में बच्चेदानी कहा जाता है, जिसके बिना बच्चा पैदा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए इसकी हेल्थ पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कई बार इसमें सूजन पैदा हो जाती है. हालांकि, इसके शुरुआती संकेतों का पहले पता नहीं लग पाता, लेकिन एक्सपर्ट डॉक्टर अनू का कहना है कि आप इसकी पहचान कुछ संकेतों की मदद से कर सकते हैं.

विज्ञापन

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना 2 / 6

इस दौरान एक महिला के लगातार पेट में दर्द होता है. पेट के निचले हिस्से की तरफ ज्यादा होता है. साथ ही, पेल्विक एरिया में लगातार दर्द और भारीपन महसूस होता है, जिससे बच्चेदानी में सूजन या आने के संकेत हो सकते हैं. इसलिए आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- क्या सोया प्रोटीन अंडे से बेहतर है? एक्सपर्ट ने बताया किसे डाइट में करें शामिल

विज्ञापन

पीरियड्स में बदलाव होना  

पीरियड्स में बदलाव होना   3 / 6

पीरियड्स का बहुत ज्यादा या बहुत कम आना, अनियमित पीरियड्स होना या इसके दौरान बहुत तेज दर्द होना भी इस समस्या से जुड़ा हो सकता है. अगर आपको बहुत ही ज्यादा तेज दर्द है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. तुरंत एक अच्छी महिला डॉक्टर से बात करें और वजह पता करें.

डिस्चार्ज आने की समस्या 

डिस्चार्ज आने की समस्या  4 / 6

महिलाओं को डिस्चार्ज की समस्या भी होने लगती है. इस दौरान पीला, सफेद या हल्का लाल डिस्चार्ज आ सकता है. इस दौरान महिलाओं को इंफेक्शन हो सकता है, जिसका पता सही वक्त पर लगना चाहिए. वरना आगे जाकर आपको बहुत ही ज्यादा कमजोरी हो सकती है.

विज्ञापन

कमर में दर्द रहना 

कमर में दर्द रहना  5 / 6

आपके कमर में भी दर्द रह सकता है, क्योंकि कमर में दर्द की एक उम्र के बाद होता है. हालांकि, कई बार वक्त से पहले दर्द रहने लगता है. ऐसा क्यों है इसका पता आपको टेस्ट कराने पर ही लग सकता है, क्योंकि कई बार बच्चेदानी में सूजन की वजह से ऐसा हो सकता है.

बुखार रहना  

बुखार रहना   6 / 6

इस दौरान बुखार भी बहुत आता है. लगातार बुखार और थकान रहना भी ठीक नहीं. आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते क्योंकि बिना किसी वजह से बुखार आना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए शुरुआत में रहने की वजह का पता जरूर कर लें. इसे भी पढ़ें- AIIMS एक्सपर्ट ने बताया अग्नाशय का कैंसर कैसे पहचानें? जानिए शुरुआती लक्षण और संकेत अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन