High Cholesterol Symptoms in Kids: बच्चों के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान

High Cholesterol Symptoms in Kids: बैड कोलेस्ट्रॉल की परेशानी सिर्फ बड़ों की नहीं होती है. यह छोटे बच्चों में भी पाई जाती है. यदि इन लोगों के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो कम उम्र में ही इनको हार्ट डिजीज से लेकर स्ट्रोक की बीमारियों का जोखिम रहता है. 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर हमें बच्चों की सेहत से जुड़ी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए. क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक लिपिड यानी Cholesterol हर इंसान के शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन इसका ज्यादा हो जाना खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण कैसे होते हैं.

HIGH CHOLESTEREOL IN KIDS
1 / 9

विज्ञापन

2 / 9

मोटापा, बच्चों का वजन बहुत ज्यादा बढ़ना और पेट निकलना उनके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का लक्षण होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चे बाहर का खाना और मिठाइयों का सेवन ज्यादा करते हैं.

विज्ञापन

3 / 9

स्किन पर पीली मोम जैसी परत, बच्चों को भी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर आंखों, कोहनी और घुटनों पर पीली मोम जैसी परत बनने लगती है. इस लक्षण को जैंथोमा कहा जाता है.

4 / 9

अनहेल्दी इटिंग, अगर बच्चे का हर समय खराब खाना जैसे कि बाहर के प्रोसेस्ड फूड्स की डिमांड कर रहा है तो इसका मतलब होता है कि उसके शरीर में ट्राइग्लाइसेराइड बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

5 / 9

फिजिकल एक्टिविटी न करना, बच्चे के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है जिससे उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी पहले से कम हो जाती है. उन्हें बाहर खेलने से ज्यादा घर में फोन या टीवी पर बिताना पसंद होता है. इनका स्क्रीन टाइम बढ़ जाता है.

6 / 9

हमेशा सोना, अगर आपका बच्चा हर समय सोता रहता है और थका हुआ करता है, तो इसका मतलब है कि उसके खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ चुकी है. ये बैड कोलेस्ट्रॉल का लक्षण होता है. इसलिए, समय पर जांच जरूर करवाएं.

विज्ञापन

7 / 9

सांस फूलना, छोटे बच्चे को सांस फूलने की समस्या होना और चक्कर आना उसके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने का संकेत होता है.

8 / 9

हाई बीपी, छोटे बच्चों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है जबकि बीपी की समस्या बच्चों के लिए खतरनाक है.

विज्ञापन

9 / 9

बच्चों को Bad कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचाने के लिए आपको उनकी डाइट का ध्यान रखना चाहिए. उन्हें अच्छा और संतुलित आहार दें. उनकी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दे और बेवजह की दवाएं देने से परहेज करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन