High BP में नसें फटने का खतरा कब होता है? ये संकेत हैं साइलेंट किलर

Dimag Ki Nas Kab Fat Jati Hai: अगर आपका BP हाई रहता है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. पहले ही कुछ संकेत पहचान कर नस फटने जैसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करें.

How to detect silent blood pressure
1 / 7
दिमाग की नस क्यों फटती है? Image Credit- Freepik

High BP Brain Hemorrhage: High Blood Pressure यानी हाइपरटेंशन को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में साफ नजर नहीं आते, लेकिन जब BP बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और अचानक दिमाग की नसों पर दबाव डालता है. इससे दिमाग या शरीर की नसों कमजोर हो जाती हैं. कई बार स्थिति गंभीर होने पर नस फटने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए ये संकेत बिल्कुल भी इग्नोर ना करें.

विज्ञापन

कब बढ़ता है नसें फटने का खतरा?

कब बढ़ता है नसें फटने का खतरा? 2 / 7

जब BP लगातार 180 या 120 mmHg या उससे ज्यादा हो जाता है तो दिमाग की नसें फटने का डर बढ़ जाता है. इसके अलावा, लंबे समय तक अनियंत्रित हाई BP रहने पर भी ऐसा हो सकता है.

विज्ञापन

तेज सिरदर्द होना

तेज सिरदर्द होना 3 / 7

Bp हाई होने के साथ-साथ अगर आपके अचानक बहुत तेज सिरदर्द होने लगे, खासकर सिर के पीछे तो यह ब्रेन पर प्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है.

धुंधला दिखना

धुंधला दिखना 4 / 7

हाई BP आंखों की नसों को प्रभावित करता है, जिससे रेटिना डैमेज हो सकता है. इसलिए अगर आपको कम दिख रहा है तो इसके पीछे का सही कारण जान लें.

विज्ञापन

चक्कर आना

चक्कर आना  5 / 7

बार-बार चक्कर आना या चलते समय लड़खड़ाना दिमाग में ब्लड फ्लो की समस्या का संकेत है. एक से दो बार होना बहुत ही आम है, लेकिन अगर हर रोज हो रहा है तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

सीने में दर्द या सांस फूलना

सीने में दर्द या सांस फूलना6 / 7

यह दिल पर बढ़ते दबाव और हार्ट से जुड़ी परेशानी की ओर इशारा करता है. अगर आपके सीने में दर्द हो रहा है तो आपको वजह जाननी चाहिए वरना दिमाग की नसों पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

नाक से खून आना

नाक से खून आना  7 / 7

अगर बार-बार नाक से खून निकल रहा है तो यह BP बहुत ज्यादा बढ़ने का संकेत हो सकता है. इसलिए तुरंत BP चेक करें और डॉक्टर की सलाह पर दवा लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन