हाई ब्लड प्रेशर को कम रखने के लिए खाएं ये चीजें, इस तरह High BP की दिक्कत नहीं करेगी परेशान

How To Reduce High Blood Pressure: विश्व स्वास्थ्य संगठन से जानिए हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत क्यों होती है, इसके क्या लक्षण हैं और इससे बचने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. इस तरह आपको आयदिन हाई बीपी की दिक्कत से दोचार नहीं होना पड़ेगा.

Blood Pressure Control
1 / 7
तुरंत बीपी लो करने के लिए क्या करें? AI Generated Image

High BP Control: रक्त वाहिनियों में जब रक्त प्रवाह का प्रेशर 140/90 mmHg या इससे ज्यादा होता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत कहते हैं. हाई ब्लड प्रेशर को समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन से जानिए हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए और कौन से टिप्स आजमाने पर बीपी नहीं बढ़ता है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर कैसे कम होगा

हाई ब्लड प्रेशर कैसे कम होगा 2 / 7

हाई ब्लड प्रेशर को रोकने के लिए हेल्दी डाइट ली जाती है और खानपान में कम नमक वाली चीजें शामिल की जाती हैं. वजन घटाया जाता है क्योंकि मोटापा भी ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह हो सकता है. इसके अलावा, फिजिकली एक्टिव होना जरूरी है और तंबाकू को पूरी तरह छोड़ना जरूरी है.

विज्ञापन

बीपी बढ़ने से रोकने के लिए क्या करें

बीपी बढ़ने से रोकने के लिए क्या करें 3 / 7

ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट ली जा सकती है. इसके लिए खाने में फल और सब्जियां ज्यादा शामिल करने चाहिए. कम बैठना और ज्यादा एक्टिव होना जरूरी है. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मोडरेट से लेकर इंटेंस एरोबिक एक्टिविटी की जा सकती है. अगर ओवरवेट हैं तो वजन कम करने की कोशिश करनी चाहिए. हेल्थ प्रोफेशनल के बताए अनुसार दवा लेना और सेहत को मॉनीटर करना जरूरी है.

किन गलतियों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर

किन गलतियों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर4 / 7

बहुत ज्यादा नमक वाला खाना खाने पर ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. हाई सैचुरेटेड या ट्रांस फैट्स खाने से ऐसा होता है, स्मोकिंग या तंबाकू खाने पर, बहुत ज्यादा एल्कोहल के सेवन से और समय पर दवा ना लेने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

विज्ञापन

हाइपरटेंशन का रिस्क कैसे कम होगा

हाइपरटेंशन का रिस्क कैसे कम होगा 5 / 7

हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क कम करने के लिए स्ट्रेस मैनेज करना, रेगुलरली ब्लड प्रेशर चेक करना, हाई ब्लड प्रेशर को ट्रीट करना, मेडिकल कंडीशंस को मैनेज करना और प्रदूषण वाली हवा से बचे रहना जरूरी है.

ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं

ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं6 / 7

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे - सिर में दर्द, छाती में दर्द, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ, जी मितलाना, उल्टी आना, धुंधला नजर आना, एंजाइटी होना, नाक से खून निकलना और हार्ट रिदम एब्नॉर्मल हो जाना.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल ना करने पर क्या होता है

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल ना करने पर क्या होता है 7 / 7

हाईपरटेंशन को समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो इससे सीने में दर्द हो सकता है, हार्ट अटैक आ सकता है, हार्ट फेलियर हो सकता है और अनियमित हार्टबीट की दिक्कत हो सकती है जिससे व्यक्ति की जान को खतरा रहता है. यह भी पढ़ें - National Nutrition Week 2026: रोजाना कितनी दाल, फल और सूखे मेवे खाने चाहिए? जानिए हेल्दी प्लेट में क्या-क्या होता है जरूरी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन