शुगर लेवल बार-बार बढ़ जाता है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

कई बार दवा लेने के बावजूद ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है. ऐसे में कुछ लोग डॉक्टर की सलाह के बिना ही अपनी दवा बदल लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं?

hidden mistakes that are making your diabetes worse
1 / 6
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद बैठ जाते हैं तो इससे ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या हो सकती है. Image Credit- Magnific

शुगर की बीमारी बहुत ही आम हो चुकी है, जिसका शिकार हर उम्र के लोग हैं. उम्र कोई भी हो शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक शुगर बढ़ी रहने की वजह से शरीर के कई हिस्सों पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए लोग अपने खानपान का ध्यान रखने और दवा के टाइम पर काफी ध्यान देते हैं, लेकिन इसके बावजूद ब्लड शुगर लेवल में बार-बार बढ़ता है. ऐसा क्यों होता है और लोग कहां गलती कर रहे होते हैं? इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि दवा खाने के बाद भी अगर शुगर लेवल बढ़ रहा है तो अपने खानपान के अलावा कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन पर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता. आप इन गलतियों पर ध्यान दें और अपना शुगर लेवल कंट्रोल रखें.  

विज्ञापन

गहरी नींद न होना

गहरी नींद न होना2 / 6

अगर आप 8 से 9 घंटे की नींद ले रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आपकी नींद बार-बार टूटती है या सुबह उठने पर थकान महसूस होती है तो इसका असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर भी पड़ सकता है. नींद खराब होने से शरीर की इंसुलिन इफेक्ट हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- पति की स्मोकिंग से होने वाले बच्चे को खतरा! जानिए प्रेग्नेंट पत्नी पर सिगरेट-बीड़ी के धुएं का क्या होता है असर

विज्ञापन

खाने के बाद बैठे रहना

खाने के बाद बैठे रहना3 / 6

अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं और ज्यादा चलने-फिरने से बचते हैं तो इससे ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या हो सकती है. बता दें, मांसपेशियां ग्लूकोज का इस्तेमाल एनर्जी के लिए करती हैं, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.

ज्यादा स्ट्रेस लेना

ज्यादा स्ट्रेस लेना4 / 6

अगर आप अक्सर स्ट्रेस में रहते हैं तो इसका असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर भी पड़ सकता है. स्ट्रेस के दौरान शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन पैदा होते हैं, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

खर्राटे लेना

खर्राटे लेना5 / 6

अगर आप सोते समय तेज खर्राटे लेते हैं और सुबह उठने पर भी थकान महसूस होती है तो इसे नजरअंदाज न करें. यह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है, जिसमें नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती है.

मांसपेशियों का कमजोर होना

मांसपेशियों का कमजोर होना6 / 6

मांसपेशियां शरीर में ग्लूकोज का इस्तेमाल करने में अहम भूमिका निभाती हैं. अगर बढ़ती उम्र या वजन कम करने की वजह से मांसपेशियां कम होने लगती हैं तो शरीर की ग्लूकोज इस्तेमाल करने का प्रोसेस इफेक्ट होता है. इसे भी पढ़ें- World Iodine Deficiency Day: आयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए शरीर को क्या-क्या फायदे देता है Iodine

अस्वीकरण– इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन