पति की स्मोकिंग से होने वाले बच्चे को खतरा! जानिए प्रेग्नेंट पत्नी पर सिगरेट-बीड़ी के धुएं का क्या होता है असर

Smoking Effect on Pregnancy: क्या आप जानते हैं सिगरेट पीने की आदत सिर्फ फेफड़ों के कैंसर का कारण नहीं बनती, बल्कि इस आदत का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी गंभीर रूप से पड़ता है. आइए CDC से जानिए कैसे आपकी ये आदत छीन सकती है माता-पिता बनने का सपना?

SMOKING

प्रेग्नेंट पत्नी के सामने सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, बच्चे की सेहत पर पड़ता है असर. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • धूम्रपान फेफड़ों की बीमारियों और कैंसर का खतरा बढ़ाता है, जो दुनियाभर में मौतों का एक प्रमुख कारण है.
  • CDC के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान से बच्चे का समय से पहले जन्म, जन्मजात दोष या ‘सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम’ (SIDS) हो सकता है.
  • धूम्रपान पुरुषों में स्पर्म को नुकसान पहुंचा सकता है और नपुंसकता का कारण बन सकता है, जबकि महिलाओं को गर्भवती होने में ज्यादा मुश्किल होती है.
  • गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने से बच्चे का विकास धीमा हो सकता है, फेफड़े और दिमाग को नुकसान हो सकता है, और जन्म के समय कम वजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

धूम्रपान एक बुरी आदत है, जिसका शिकार न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की बड़ी आबादी हो चुकी है. हालात इतने बुरे हो चले हैं कि कम उम्र के युवा वह भी इसका सेवन करने लगे हैं. आपने देखा होगा कि कई लोगों में स्मोकिंग की ऐसी लत होती है कि उन्हें दिनभर में 4-5 सिगरेट-बीड़ी पी ही जाते हैं और अगर वह नहीं पीते हैं या फिर कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें अजीब बेचैनी, सिरदर्द आदि समस्या परेशान करने लगती है.

विज्ञापन

ये बात तो हर कोई जानता है कि धूम्रपान करना सेहत के लिए खतरनाक होता है, जिससे फेफड़ों की बीमारी खासतौर से कैंसर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो दुनियाभर में बीमारियों के कारण मौतों का एक बड़ा कारण है. लेकिन इस आदत का खतरा सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता है, CDC के अनुसार, ये आदत आपकी पारिवारिक जीवन को भी खराब कर सकती है. ऐसे हम इसलिए कह रहे हैं कि कई शोध बताते हैं कि धूम्रपान की आदत पत्नी की प्रेग्नेंसी पर असर डालती है.

विज्ञापन

धूम्रपान की आदत का क्या पड़ेगा गर्भवती बीवी पर असर?

CDC के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करना भी बहुत गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है. इससे बच्चे का समय से पहले जन्म हो सकता है, उसमें जन्मजात दोष हो सकते हैं, या ‘सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम’ (SIDS) के कारण उसकी मौत भी हो सकती है. यहां तक कि सिगरेट के धुएं के संपर्क में रहने से भी आपको और आपके बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इस बात से आपको समझ आ गया होगा कि आपकी ये फूंकने की आदत आपको तो नुकसान पहुंचा ही रही है, साथ ही साथ बच्चे की सेहत पर भी गंभीर असर डाल सकती है. इसलिए सिर्फ दूर धूम्रपान करना काफी नहीं है, बल्कि धूम्रपान से पूरा तरह हाथ उठा लेना ही फायदेमंद हो सकता है, वरना भविष्य में आपको बच्चे का सुख पाने में दिक्कत हो सकती है.

अगर महिला खुद करती हो धूम्रपान?

CDC के अनुसार, अगर महिला खुद धूम्रपान की आदत है, तो गर्भवती होने से पहले धूम्रपान छोड़ देना सबसे अच्छा है. लेकिन अगर आप पहले से ही गर्भवती हैं, तो भी धूम्रपान छोड़ने से आपको और आपके बच्चे को स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. धूम्रपान छोड़ने के लिए कभी भी बहुत देर नहीं होती. अगर आपने पहले धूम्रपान किया था और आपकी गर्भावस्था स्वस्थ रही थी, तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आपकी अगली गर्भावस्था भी स्वस्थ ही रहेगी. गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने से आप अपनी और अपने बच्चे की सेहत को खतरे में डालती हैं. इसलिए अगर आप धूम्रपान करती है, तो बेहतर रहेगा कि आप अभी से इस आदत को छोड़ दें और हल्दी जिंदगी की ओर अपने कदम बढ़ाएं, ताकि आप और आपका बच्चा हेल्दी रहे.

विज्ञापन

धूम्रपान कैसे फर्टिलिटी पर असर डालता है?

धूम्रपान करने से आपको या आपके साथी को फर्टिलिटी यानी प्रजनन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं, उन्हें गर्भवती होने में उन महिलाओं की तुलना में ज्यादा मुश्किल होती है जो धूम्रपान नहीं करतीं. वहीं, पुरुषों में, धूम्रपान स्पर्म को नुकसान पहुंचा सकता है और नपुंसकता (इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या ED) का कारण बन सकता है. यानी कुल मिलाकर बात इतनी है कि, महिला हो या पुरुष दोनों धूम्रपान दोनों के लिए सही नहीं है, क्योंकि जब कोई ऐसे साथी, बच्चा पैदा करने के लिए तैयार होते हैं, तो उनके लिए ऐसा करना मुश्किल हो सकता है और उन्हें माता-पिता बनने में लंबे वक्त लग सकता है या फिर उन्हें इस खुशी से दूर रहना पड़ सकता है.

धूम्रपान सिर्फ बच्चे पैदा होने में ही नहीं, ऐसे में डाल सकता है असर

  • पूरे समय की गर्भावस्था के बाद भी, आपका बच्चा बहुत छोटा पैदा हो सकता है. धूम्रपान करने से जन्म से पहले बच्चे का विकास धीमा हो जाता है.
  • आपका बच्चा समय से पहले पैदा यानी प्रीमैच्योर पैदा हो सकता है. समय से पहले जन्मे बच्चों को अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं.
  • धूम्रपान आपके बच्चे के विकसित हो रहे फेफड़ों और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है.
  • धूम्रपान करने से गर्भावस्था और डिलिवरी के दौरान असामान्य ब्लीडिंग का खतरा दोगुना हो जाता है. इससे आप और आपका बच्चा, दोनों खतरे में पड़ सकते हैं.
  • आपके बच्चे में जन्मजात दोषों का खतरा बढ़ जाता है, जिनमें होंठ का कटा होना, तालु (मुंह की छत) का कटा होना, या ये दोनों शामिल हो सकते हैं. इससे बच्चे को ठीक से खाने-पीने में परेशानी हो सकती है और उसे सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है.
  • इसके अलावा जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान धूम्रपान करती हैं, उनके बच्चों में और जन्म के बाद सिगरेट के धुएं के संपर्क में आने वाले बच्चों में SIDS का खतरा ज्यादा होता है.

इसके अलावा अगर आपको बच्चा वक्त से पहले पैदा हो जाता है (प्रीमैच्योर पैदा), तो उनमें

विज्ञापन
  • जन्म के समय कम वजन
  • दूध पीने या खाना खाने में मुश्किलें
  • तुरंत सांस लेने में समस्या
  • सांस लेने में ऐसी समस्या जो बचपन तक बनी रहे
  • सेरेब्रल पाल्सी (दिमाग की ऐसी क्षति, जिससे चलने-फिरने और मांसपेशियों की कार्यक्षमता में दिक्कत आती है)
  • विकास में देरी
  • सुनने या देखने से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती है.

कुल मिलाकर बात इतनी है कि अगर आप चाहते हैं कि आपका भविष्य सुखी हो और आपको बच्चों का सुख मिले, तो बेहतर रहेगा कि आप धूम्रपान की आदत को छोड़ दें और एक हेल्दी लाइफ अपनाएं.

यह भी पढ़ें: हर Cancer की शुरुआत गांठ से नहीं होती! शरीर के ये संकेत भी हो सकते हैं इशारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: CDC

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ