क्या पुरुषों को फुल बॉडी वैक्स करवानी चाहिए? जानिए इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ेगा
Full Body Wax For Men: वैक्स बालों को हटाने के लिए की जाती है, जिसे ज्यादातर महिलाएं करती हैं. ऐसे में अगर कोई पुरुष वैक्स करता है और अपने पूरे शरीर के बाल हटा देता है तो इससे उसकी हेल्थ पर क्या असर पड़ेगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Wax Health Effect For Men: वैक्स सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी करने लगे हैं. अपने शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग जरूरी हो गई है. हालांकि, शरीर के कई हिस्सों में वैक्स करना नॉर्मल माना जाता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति फुल बॉडी वैक्स करता है तो क्या इससे कोई नुकसान होगा या फायदा....यह जानना बहुत जरूरी है. कई बार मामूली दिखने वाली चीज भी बड़ा नुकसान कर सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि एक पुरुष को पूरे शरीर के बाल हटाने चाहिए या नहीं.
फुल बॉडी वैक्स क्या होती है?
2 / 9फुल बॉडी वैक्स में शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे हाथ, पैर, छाती, पीठ और कभी-कभी अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को वैक्स की मदद से हटाया जाता है. इसमें बाल जड़ से निकाल दिया जाता है. इसे भी पढ़ें- खाने की कौन सी चीज कभी खराब नहीं होती है? सालों तक स्टोर करके रख सकते हैं ये फूड
स्किन साफ होना
3 / 9अगर आप अपने बालों को शेविंग के जरिए हटाते हैं तो बेहतर होगा वैक्सिंग करें. इससे बालों को आसानी से जड़ से निकाला जा सकता है. आप महीने में 2 बार ऐसा कर सकते हैं.
स्किन मुलायम होना
4 / 9ज्यादा बड़े बाल हेल्थ के हिसाब से अच्छे नहीं माने जाते हैं. वैक्सिंग के दौरान डेड स्किन भी निकल जाती है, जिससे स्किन अधिक साफ और चमकदार दिख सकती है.
दर्द की शिकायत होना
5 / 9अगर आपके बाल ज्यादा बड़े हैं तो वैक्सिंग के दौरान दर्द की शिकायत हो सकती है. पहली बारी में करवाने से काफी नुकसान हो सकता है. इसलिए ध्यान से वैक्सिंग करें और बालों को हटाएं.
जलन होने की शिकायत होना
6 / 9वैसे तो पुरुषों की स्किन नाजुक नहीं होती है, लेकिन कुछ पुरुषों की स्किन संवेदनशील होती है जिससे वैक्सिंग के बाद कुछ घंटों या दिनों तक लालपन, खुजली या जलन हो सकती है.
इनग्रोन हेयर की समस्या
7 / 9कभी-कभी नए बाल स्किन के अंदर ही बढ़ने लगते हैं, जिससे छोटे-छोटे दाने बन सकते हैं. कई बार दर्द, खून निकलने की परेशानी या इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है.
वैक्सिंग के बाद क्या करें?
8 / 9वैक्सिंग के बाद बहुत गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए. धूप में लंबे समय तक जाने से बचें और ढीले कपड़े पहनने से बचें. अगर स्किन पर ज्यादा जलन हो रही है तो एलोवेरा जेल लगाएं. तुरंत आराम मिल जाएगा.
क्या पुरुषों को फुल बॉडी वैक्स करवानी चाहिए?
9 / 9फुल बॉडी वैक्स करवाना पूरी तरह से इंसान की पसंद के ऊपर निर्भर करता है. वहीं, अगर आपको कई हेल्थ से संबंधित परेशानी है तो वैक्स करवाने से पहले डॉक्टर से बात करें. इसे भी पढ़ें- बच्चे को क्यों हो जाती है कब्ज? डॉक्टर ने बताया माता-पिता की ये 7 गलतियां बनती हैं वजह