खून बढ़ाने, दिल मजबूत करने और आंखों की रोशनी सुधारने की ताकत रखता है ये खट्टा-मिठा छोटा फल
आपने कई तरह के सेहत बढ़ाने वाले फलों के बारे में सुना होगा, लेकिन हम आपको ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो दिखने में बहुत छोटा और हल्का होता है. लेकिन इसमें इतने ज्यादा गुण होते हैं कि आपके शरीर में खून के लेवल को बढ़ा सकता है, दिल को मजबूत कर सकता है और साथ ही आंखों की रोशनी को भी सुधारे रखता है.

क्या है इस सुपरफूड का नाम?
2 / 9इस सुपरफूड का नाम शहतूत है, जो गर्मी शुरू होते ही बाजारों में दिखने लगता है. यह फल सालभर नहीं मिलता बल्कि सिर्फ कुछ महीनों तक ही मार्केट में उपलब्ध रहता है. खट्टा-मीठा स्वाद और रसदार बनावट इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका पसंदीदा बनाती है.
इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार
3 / 9शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव में भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है.
शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने में मददगार
4 / 9सामान्य जानकारी के अनुसार, तेज गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है और पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में शहतूत खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. यह शरीर में तरावट बनाए रखता है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद करता है.
पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी
5 / 9शहतूत में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. जिन लोगों को कब्ज, गैस या अपच जैसी किसी समस्या से परेशानी रहती है, उनके लिए सीमित मात्रा में शहतूत खाना फायदेमंद हो सकता है.
त्वचा और आंखों के लिए भी फायदेमंद
6 / 9शहतूत में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. इससे त्वचा में चमक आती है. साथ ही इसके पोषक तत्व आंखों की सेहत बनाए रखने और नजर की कमजोरी कम करने में सहायक होते हैं.
खून की कमी दूर करने में सहायक
7 / 9इस फल में आयरन पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. खासकर महिलाओं और कमजोरी महसूस करने वाले लोगों के लिए शहतूत एक सस्ता और प्राकृतिक पोषण का अच्छा स्रोत बन सकता है.
सेवन करते समय रखें यह जरूरी सावधानी
8 / 9विशेषज्ञों के अनुसार शहतूत के कई फायदे हैं लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए. ज्यादा सेवन से पेट खराब हो सकता है और अगर आप किसी बीमारी का शिकार है, तो इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, ताकि आपकी सेहत बनी रहे.
अस्वीकरण
9 / 9इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.(Image: Pexels)