किस विटामिन की कमी से हाथों में होती है झुनझुनी, कहीं आपको भी तो ये बीमारी नहीं?

Tingling Hands Causes: अगर आपको बार-बार झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है जिस पर आपको वक्त रहते ध्यान देना चाहिए.  

Tingling Hands Causes
1 / 6
किस विटामिन की कमी से हाथों में होती है झुनझुनी. Image Credit- Freepik

Hand Ka Sunn Hona: कभी-कभार हाथों का सुन्न होना आम बात है, लेकिन अगर आपको हर रोज ऐसा महसूस हो रहा है तो यकीनन ध्यान देने की जरूरत है. कई रिसर्च में हाथों का सुन्न होता या सुई चुभना सामान्य नहीं माना जात. इसलिए इस बीमारी को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हालांकि, कई बार ऐसा होना शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी का संकेत भी हो सकता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर यह समस्या क्यों होती है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्यों होती है हाथों में झुनझुनी?

क्यों होती है हाथों में झुनझुनी?2 / 6

हाथों में झुनझुनी या सुन्नपन आमतौर पर नसों से जुड़ी समस्या के कारण होता है. जब शरीर को जरूरी विटामिन नहीं मिलते तो नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है और ऐसे लक्षण दिखने लगते हैं.

विज्ञापन

विटामिन B12 की कमी होना

विटामिन B12 की कमी होना  3 / 6

डॉक्टर के अनुसार,  Vitamin B12 Deficiency इस समस्या का सबसे बड़ा कारण मानी जाती है. यह विटामिन नर्व्स को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसलिए शरीर में इसकी कमी ना होने दें.

डायबिटीज का संकेत

डायबिटीज का संकेत 4 / 6

हाथों में लगातार या अक्सर सुन्नपन होना डायबिटीज का भी संकेत हो सकता है. अगर आपको साथ में चक्कर आ रहे हैं या खून का दौरा तेज लग रहा है तो एक बार जरूर टेस्ट करवाएं.

विज्ञापन

गर्दन या रीढ़ की नस दबना

गर्दन या रीढ़ की नस दबना5 / 6

कई रिसर्च में इसकी वजह गर्दन या रीढ़ की नस दबना भी बताया है. ऐसा तब होता है जब आप लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं. इसलिए एक साथ एक ही जगह पर बैठने से बचें.

किन लोगों में ज्यादा खतरा?

किन लोगों में ज्यादा खतरा?6 / 6

शाकाहारी लोगों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा हो सकता है, क्योंकि B12 ज्यादातर नॉन-वेज में मिलता है. वहीं,  गैस्ट्रिक या पाचन की समस्या वाले लोगों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन