हड्डियों में कैंसर कैसे पता चलता है? यहां जानिए 5 शुरुआती लक्षण
Bone Cancer Kaise Hota Hai: अगर आपके हड्डियों में दर्द रहता है तो इसे नजरअंदाज ना करें, क्योंकि आजकल हड्डियों का कैंसर लगातार बढ़ रहा है जिसकी वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है.

लगातार हड्डियों में दर्द
2 / 6अगर किसी एक जगह पर लंबे समय तक दर्द बना रहता है और आराम करने के बाद भी ठीक नहीं होता, तो यह एक संकेत हो सकता है. यह दर्द रात में ज्यादा बढ़ सकता है.
सूजन या गांठ महसूस होना
3 / 6किसी हड्डी के आसपास सूजन या हल्की गांठ दिखाई देना भी शुरुआती लक्षण हो सकता है. यह समय के साथ बढ़ सकती है. इसलिए इसकी वक्त रहते पहचान करें.
चलने-फिरने में दिक्कत
4 / 6अगर पैरों या जोड़ों में दर्द के कारण चलने में परेशानी होने लगे, तो इसे हल्के में न लें. यह हड्डियों की कमजोरी का संकेत हो सकता है.
हड्डियों का आसानी से टूटना
5 / 6कमजोर हड्डियां बिना ज्यादा चोट के भी टूट सकती हैं. इसे पैथोलॉजिकल फ्रैक्चर कहा जाता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है.
थकान और वजन कम होना
6 / 6लगातार थकान महसूस होना, कमजोरी और बिना कारण वजन कम होना भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं.