घुटनों में कट-कट की आवाज आए तो क्या खाना चाहिए?

Ghutno Me Kat Kat Ki Awaj: अगर आपको भी अक्सर ही घुटनों में कट-कट होती है या कट-कट की आवाज आती है तो यहां जानिए क्या खाने पर यह दिक्कत दूर हो सकती है. साथ ही, जानिए घुटनों से कट-कट की आवाज क्यों आती है.

Ghutno se kat kat ki awaj aana
1 / 7
Ghutno se kat kat ki awaj aana

Ghutno Me Kat Kat Ki Awaz: घुटनों में होने वाली कई दिक्कतों में से एक है घुटनों से कट-कट की आवाज आना. यह परेशानी किसी भी उम्र में हो सकती है. ज्यादातर खानपान में पोषक तत्वों की कमी, गलत पोश्चर में बैठने या फिर पैर मोड़कर बैठने पर घुटनों में दर्द (Knee Pain) होता है और कट-कट की आवाज आती है. ऐसे में यहां जानिए घर की कौन सी चीजें खाने पर घुटनों से आने वाली कट-कट की आवाज दूर होती है और घुटनों के दर्द में राहत मिलती है सो अलग.

विज्ञापन

तिल और रागी खाएं

तिल और रागी खाएं 2 / 7

घुटनों से आने वाली कट-कट की आवाज को दूर करने के लिए रागी की रोटी या फिर तिल के लड्डू खाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

अदरक और लहसुन कम करेंगे दर्द

अदरक और लहसुन कम करेंगे दर्द 3 / 7

अगर कट-कट की आवाज के साथ ही घुटनों में सूजन हो जाए तो ऐसे में अदरक या कच्चे लहसुन का सेवन किया जा सकता है.

खाएं मूंग की दाल और अखरोट

खाएं मूंग की दाल और अखरोट 4 / 7

अगर आपको पैरों में कमजोरी महसूस होती है और सीढ़ियां चढ़ते-उतरते हुए कठिनाई होती है तो मूंग की दाल और अखरोट खाने पर फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

सोयाबीन की बड़ी भी है फायदेमंद

सोयाबीन की बड़ी भी है फायदेमंद 5 / 7

घुटनों में कैटिलेज की दिक्कत को दूर करने के लिए सोयाबीन की बड़ी और ओट्स वगैरह खाए जा सकते हैं.

हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी वाला दूध पिएं 6 / 7

घुटनों के दर्द को कम करने के लिए आप दूध में हल्दी डालकर पी सकते हैं. हल्दी वाला दूध दर्द को खींच लेता है.

विज्ञापन

उल्टा चलने पर दूर होगी दिक्कत

उल्टा चलने पर दूर होगी दिक्कत 7 / 7

घुटनों से कट-कट की आवाज आने को दूर करना है तो उल्टा चलने की प्रैक्टिस करें. इससे 4 से 5 हफ्तों में घुटनों से आने वाली आवाज दूर होने लगती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन