गर्मी में दस्त लगना किस बीमारी का संकेत है? जानिए Loose Motion से राहत पाने के आसान तरीके

Loose Motion Causes: गर्मी में कई बार दस्त होना आम हो सकता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और अपने खाने पीने पर ध्यान दें. 

Loose Motion Causes
1 / 7
Loose Motion Causes

Loose Motion Kis Bimari Ka Sanket Hai: गर्मियों का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. अगर लू लग जाए तो पानी जैसे दस्त आने लगते हैं. ऐसा होना लोग बहुत ही नॉर्मल समझते हैं और ठीक से ध्यान नहीं देते हैं. इस वक्त वैसे भी दिल्ली का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है. तेज गर्मी, बाहर का खाना और दूषित पानी की वजह से दस्त कई बार रुकते नहीं हैं और हर दूसरे दिन परेशान करते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यह सिर्फ मौसम का असर है या किसी बीमारी का संकेत?

विज्ञापन

गर्मी में दस्त क्यों होते हैं?

गर्मी में दस्त क्यों होते हैं?2 / 7

गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं. खाने पर ध्यान ना देने की वजह से भी गर्मियों में पेट जल्दी खराब हो जाता है. इसलिए आपको खानपान का बहुत ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?

किन बीमारियों का संकेत हो सकता है? 3 / 7

अगर दस्त बार-बार हो रहे हैं तो ये कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं. आप फूड पॉइजनिंग, बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन, गैस्ट्रोएंटेराइटिस या हीट स्ट्रोक का असर होने की वजह से हो सकता है.

Loose Motion से राहत पाने के लिए ORS पिएं

Loose Motion से राहत पाने के लिए ORS पिएं 4 / 7

दस्त में शरीर से पानी और जरूरी नमक निकल जाते हैं. इसलिए ORS पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है. आप दिनभर थोड़ी देर के बाद ORS का सेवन करें, यकीनन फायदा होगा.

विज्ञापन

केला और दही का सेवन 

केला और दही का सेवन 5 / 7

केला पेट को बांधता है और दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को ठीक करते हैं. अगर इन दोनों को मिलाकर खाया जाए तो पेट को काफी आराम मिलता है. आप दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं.

नारियल पानी पिएं

नारियल पानी पिएं 6 / 7

यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है और कमजोरी नहीं आने देता. अगर आपको दिन में जरूरत से ज्यादा दस्त आ रहे हैं तो नारियल पानी को पिएं और कमजोरी को दूर करें.

विज्ञापन

हल्का और सादा खाना खाएं

हल्का और सादा खाना खाएं7 / 7

पेट को साफ रखने के लिए आपको खिचड़ी, दलिया, उबला आलू या चावल खाने चाहिए. मसालेदार और तला-भुना खाना पूरी तरह से अवॉइड करें. आपके पेट को आराम मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन