गंदा पानी पीने से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं?

Drinking Dirty Water: गंदा पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और गंदा पानी पीने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं, जानिए यहां.

Ganda pani pine ke nuksan
1 / 7
Ganda pani pine ke nuksan

Ganda Pani Pine Ke Nuksam: गंदा या दूषित पानी शरीर के लिए हानिकारक होता है. यह पानी बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी से भरा हुआ होता है और शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो गंदा पानी पीने को मजबूर होते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं यह गंदा पानी धीमे जहर की तरह काम करता है और शरीर को रोगों का घर बना सकता है. यहां जानिए गंदा पानी पीने से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं.

विज्ञापन

हैजा या टायफाइड

हैजा या टायफाइड 2 / 7

गंदा पानी पीने से हैजा और टाइफाइड हो सकता है. टायफाइड से बुखार आता है और आंतों में संक्रमण हो सकता है और हैजा शरीर के पानी को सोख लेता है.

विज्ञापन

दस्त हो जाना

दस्त हो जाना 3 / 7

गंदा पानी पीने पर पाचन तंत्र और आंतों पर असर पड़ता है. इससे दस्त हो सकते हैं और शरीर में हाइड्रेशन की कमी होने लगती है.

हेपेटाइटिस ए और ई

हेपेटाइटिस ए और ई 4 / 7

हेपेटाइटिस ए और ई दूषित पानी से फैलने वाले इंफेक्शन हैं. ये पीलिया और लिवर फेलियर की वजह बनते हैं.

विज्ञापन

किडनी की समस्या

किडनी की समस्या 5 / 7

पानी में मौजूद अशुद्धियों को छानते रहने से किडनी की कोशिकाएं खराब होने लगती हैं. इससे किडनी स्टोन और किडनी डिजीज का खतरा बढ़ सकता है.

त्वचा पर दिखता है असर

त्वचा पर दिखता है असर 6 / 7

गंदा पानी पीने से त्वचा पर दाने, खुजली और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है. इससे त्वचा का टेक्सचर भी खराब होने लगता है.

विज्ञापन

हड्डियां कमजोर होना

हड्डियां कमजोर होना 7 / 7

गंदे पानी में अगर फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा हो तो इससे फ्लोरोसिस नामक बीमारी हो सकती है और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन