Gallbladder Stone Symptoms: पित्त की थैली में पथरी होने के 7 शुरुआती लक्षण, हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

Gallbladder Stone Symptoms: जब भी पथरी की बात आती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले किडनी आती है. किडनी में स्टोन्स बनने की समस्या आम है लेकिन क्या आपको पता है हमारे शरीर के एक और अंग में पथरी होती है, जो किडनी से भी ज्यादा खतरनाक होती है. इसे गॉलब्लैडर कहते हैं. गॉलब्लैडर हमारे लिवर के पास मौजूद एक छोटा सा अंग होता है. अगर इसमें स्टोन्स हो जाते हैं तो इंसान को भयंकर दर्द झेलना पड़ता है. डॉक्टर हितेंद्र शर्मा बताते हैं कि गॉलब्लैडर के लक्षणों को समझना जरूरी है ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके. बता दें कि गॉलब्लैडर में स्टोन्स होने पर सर्जरी करना ही एकमात्र उपचार है.

gall bladder stones symptoms
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

पेट में दर्द, पथरी का सबसे सामान्य लक्षण है पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से या बीच में अचानक तेज दर्द होना. यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

3 / 8

जी मिचलाना, पित्त में पथरी बनने पर पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है. इससे जी मिचलाना और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4 / 8

पसीना आना, गॉल स्टोन में इंसान को बहुत ज्यादा पसीना आता है. इन्हें काफी गर्मी भी लगती है.

विज्ञापन

5 / 8

दिल की धड़कन बढ़ना, अगर किसी को गॉल ब्लैडर स्टोन होते हैं तो उनके दिल की धड़कनें भी तेज होने लगती हैं. इन्हें बिना मेहनत भरे काम के भी तेज हार्ट बीट की समस्या रहती है.

6 / 8

पेशाब का रंग, अगर किसी के पेशाब का रंग पीला और गाढ़ा दिखाई देता है उसे एक बार गॉल ब्लैडर स्टोन का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए.

विज्ञापन

7 / 8

मल का रंग, अगर किसी के मल का रंग मिट्टी जैसा है या उससे भी गहरा है तो यह गॉल स्टोन का लक्षण हो सकता है.

8 / 8

आंखों में पीलापन, गॉलब्लैडर में स्टोन होने से आंखों की सफेद पुतलियां भी पीली दिखाई देने लगती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन