गले में खुजली होना किसका लक्षण है? ये छिपी बीमारी हो सकती है वजह

Gale Mein Khujli Hona: शरीर के किसी भी हिस्से में खुजली होना बहुत ही आम है, लेकिन अगर खुजली गले के अंदर हो और लगातार बनी रहे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ये शरीर में होने वाली किसी बीमारी की शुरुआत हो सकता है.  

dry throat remedies
1 / 6
dry throat remedies

Throat Infection: गले में इंफेक्शन होना बहुत ही आम है, लेकिन अगर आपके गले में हल्की-हल्की खुजली या खराश हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा कई बार नॉर्मल नहीं माना जाता और यह किसी छिपी हुई बीमारी का संकेत भी हो सकता है. हालांकि, वैसे भी इस वक्त मौसम बदल रहा है जो खुजली, धूल, मिट्टी या गलत खान-पान की वजह से हो सकता है. एक वक्त तक लगातार यह स्थिति बनी रहे तो परेशानी ज्यादा हो सकती है और आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

एलर्जी की समस्या होना

एलर्जी की समस्या होना 2 / 6

अगर आपको धूल, पॉल्यूशन, पराग या ठंडी हवा से एलर्जी है तो गले में खुजली होना आम है. यह एलर्जिक राइनाइटिस का शुरुआती लक्षण हो सकता है. इसके साथ छींक या नाक बहना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

वायरल इन्फेक्शन होना

वायरल इन्फेक्शन होना 3 / 6

गले में वायरल इंफेक्शन होने की वजह से भी खुजली की शिकायत हो सकती है. खुजली की वजह से आपको थोड़ा खराब लग सकता है और दर्द की शिकायत भी हो सकती है.

एसिडिटी होना

एसिडिटी होना 4 / 6

गैस बनने की बहुत ही आम समस्या है, लेकिन अगर  इसके साथ आपके गले में दर्द या खुजली हो रही है तो यह गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

सूखी हवा और डिहाइड्रेशन

सूखी हवा और डिहाइड्रेशन5 / 6

गर्मियों में गला सूखना बहुत ही आम है जिससे गले में खुजली हो सकती है. ऐसा कम पानी पीने या एसी में ज्यादा देर तक रहने से हो सकता है. अगर आपके गले में खुजली हो रही है तो खूब पानी पिएं. यकीनन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा.

धूम्रपान और प्रदूषण होना

धूम्रपान और प्रदूषण होना6 / 6

सिगरेट का धुआं और पॉल्यूशन गले की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे लगातार खुजली हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इस आदत में सुधार लाएं और प्रदूषण को कंट्रोल करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन