गले में कुछ अटका हुआ क्यों लगता है? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

Gale Mein Kuch Atka Hua Kyu Lagta Hai: कई बार बिना कुछ खाए गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है. आमतौर पर गंभीर नहीं होता, लेकिन बार-बार होने पर इसके पीछे छिपे कारण को समझना जरूरी है. 

Gale Mein Khana Atakna
1 / 6
Gale Mein Khana Atakna

Gale Mein Khana Atakna: कई बार ऐसा महसूस होता है कि गले में कुछ फंसा हुआ है, जबकि कुछ खाया भी नहीं होता. अजीब सा लगता है और पानी पीकर भी चैन नहीं मिलता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बता दें इस स्थिति को मेडिकल भाषा में Globus Sensation कहा जाता है. यह समस्या आम है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. अगर यह एहसास बार-बार हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

एसिड रिफ्लक्स होने की वजह 

एसिड रिफ्लक्स होने की वजह 2 / 6

यह शिकायत एसिड रिफ्लक्स वाले लोगों को हो सकती है. यह आपको भी गले में कुछ अटकने जैसा एहसास दे सकती है. Gastroesophageal Reflux Disease में पेट का एसिड गले तक पहुंच जाता है.

विज्ञापन

स्ट्रेस होने की वजह 

स्ट्रेस होने की वजह 3 / 6

स्ट्रेस लेने की वजह से दिमाग सही तरह काम नहीं करता, जिसका असर शरीर पर दिखने लगता है. स्ट्रेस से गले की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे कुछ अटक गया हो.

गले में सूजन या इंफेक्शन होना

गले में सूजन या इंफेक्शन होना 4 / 6

कई बार टॉन्सिल, गले में इंफेक्शन या सूजन होने पर भी ऐसा लग सकता है. इसलिए गले में होने वाले दर्द, खराश या निगलने में दिक्कत जैसी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

थायराइड की समस्या 

थायराइड की समस्या  5 / 6

थायराइड ग्लैंड के बढ़ने से गले में दबाव महसूस हो सकता है. खासकर Goiter जैसी स्थिति में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. इसलिए अपना टेस्ट जरूर करवाएं.

पोस्ट-नेजल ड्रिप

पोस्ट-नेजल ड्रिप6 / 6

नाक से बलगम का गले में आने को पोस्ट-नेजल ड्रिप कहा जाता है. ऐसी स्थिति में गले में कुछ अटका हुआ महसूस हो सकता है. यह आमतौर पर एलर्जी या सर्दी-जुकाम में होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन