गले के अंदर छाले क्यों होते हैं? दिखने लगे ये 5 संकेत, तो समझ जाइए आप बड़े खतरे में है

Throat Sores: गले के अंदर छाले होना कई बार आम हो सकता है, लेकिन अगर आपके जरूरत से ज्यादा तकलीफ है तो कुछ संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वरना आपको किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है.

Throat Sores
1 / 6
गले में छाले क्यों होते हैं? Image Credit- Freepik

Gale Ke Ander Chhale Kyu Hote Hain: गले के अंदर कई बार दर्द होना शुरू हो जाता है, जिसका कारण मुंह में छाले होना है. अक्सर मुंह के छाले नजरअंदाज करने के बाद गले के अंदर यह बीमारी होने लगती है. इसे हल्के में लेना कभी-कभी भारी पड़ सकता है. ये छाले खाने-पीने में दर्द, जलन और निगलने में परेशानी पैदा करते हैं. कई बार यह सिर्फ मामूली कारणों से होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके कारण और वो 5 संकेत जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  

विज्ञापन

कैंसर का शुरुआती लक्षण

कैंसर का शुरुआती लक्षण 2 / 6

अगर आपके छाले दुख रहे हैं या अंदर से खून निकल रहा है तो यह कैंसर होने का शुरुआती संकेत हो सकता है. वैसे भी छालों से खून आना सामान्य बात नहीं है. आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

विज्ञापन

बैक्टीरियल इंफेक्शन

बैक्टीरियल इंफेक्शन 3 / 6

कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की वजह से भी ऐसा होने लगता है. सर्दी-खांसी होने की वजह से गले पर जोर पड़ता है, जिससे अंदर का हिस्सा छिल जाता है और ध्यान ना देने पर यह छाले का रूप ले लेता है.

कमजोर इम्यूनिटी होना

कमजोर इम्यूनिटी होना 4 / 6

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको यह परेशानी हो सकती है. इंसान कुछ भी खाता है तो उसे इंफेक्शन हो जाता है और बाद में यह इंफेक्शन छोटे-छोटे छालों का रूप ले लेता है. इसलिए वक्त रहते आपको ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

एसिडिटी या रिफ्लक्स

एसिडिटी या रिफ्लक्स 5 / 6

बार-बार मुंह में छाले होना पेट की खराबी की ओर इशारा करते हैं. अगर आपके मुंह में छाले हो रहे हैं और यह गले तक पहुंच गए हैं तो यह गैस बनने का भी संकेत हो सकता है. इसलिए आपको अपना खाने का रूटीन बदलना चाहिए.

ग्रसनी कैंसर

ग्रसनी कैंसर 6 / 6

यह कैंसर गले के उस हिस्से को प्रभावित करता है जो मुंह के ठीक पीछे होता है. यह गर्दन, मुंह या गले में घावों या गांठों के रूप में आता है. चूंकि कई मामले एचपीवी संक्रमण से जुड़े होते हैं, इसलिए हमें इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन