गले में कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? जानिए 5 कारण

Throat Cancer Symptoms: गले का कैंसर धीरे-धीरे शुरू होता है और अचानक पहली या दूसरी स्टेज पर कुछ संकेत नजर आने लगते हैं. ऐसे में आपको थोड़ी सावधानी की जरूरत है, ताकि स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सके.

Throat Cancer Signs
1 / 6
गले में कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? Image Credit- Shutterstock

Gale Ka Cancer: अगर आपको लगता है कि गले का कैंसर सिर्फ तंबाकू खाने से होता है तो ऐसा नहीं है. यह धीरे-धीरे शुरू होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर शुरुआत में सामान्य गले की समस्या जैसा ही लगता है. हालांकि, अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इसका इलाज करना आसान है. गले के कैंसर की पहचान करने में यह लेख आपकी थोड़ी मदद कर सकता है, क्योंकि यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि गले में कैंसर की शुरुआत कैसे होती है और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

गले में कैंसर की शुरुआत कैसे होती है?

गले में कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? 2 / 6

गले का कैंसर तब शुरू होता है जब गले की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं. यह समस्या आमतौर पर लंबे समय तक गले में जलन, संक्रमण या नुकसान के कारण होती है.

विज्ञापन

गले में कैंसर का पहला लक्षण

गले में कैंसर का पहला लक्षण 3 / 6

इस दौरान गले में खराश होने लगती है, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज करते हैं. अगर 3 हफ्ते से ज्यादा आपका गला खराब है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

आवाज बदलना

आवाज बदलना 4 / 6

गले में खराश रहने के साथ-साथ आवाज में बदलाव होने लगता है. आवाज भारी होने लगती है और लंबे समय रहती है. कई बार दवा करने के बाद भी ठीक ना होना एक बड़ा संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

गांठ का बनना

गांठ का बनना5 / 6

गले या गर्दन में गांठ होना भी ठीक नहीं है. गले या गर्दन में सूजन या गांठ दिखना, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर गांठ होने के बाद सही नहीं हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए.

खांसी के साथ खून आना

 खांसी के साथ खून आना6 / 6

गले में दर्द के साथ अगर आपको खांसी है और खांसते वक्त खून आ रहा है तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है. अगर आपको कोई ऐसा लक्षण दिखे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन