किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए बादाम? एक्सपर्ट से जानिए सही फूड कॉम्बिनेशन

Food Pairing With Almonds: बादाम को हर घर में खाया जाता है. ज्यादातर लोग सुबह के वक्त खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सेवन करने से कुछ लोगों में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है.

Food Pairing With Almonds
1 / 6
किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए बादाम?

Almonds Food Pairing: बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. कहा जाता है कि अगर बादाम को रोज खाया जाए तो यह दिल, दिमाग और हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि, बादाम को हर चीज के साथ खाना सही नहीं माना जाता. कुछ फूड कॉम्बिनेशन पाचन में परेशानी पैदा कर सकते हैं या कुछ लोगों में गैस, पेट फूलना या भारीपन जैसी समस्याओं की वजह बन सकते हैं.

विज्ञापन

ऑयली फूड के साथ न खाएं

ऑयली फूड के साथ न खाएं 2 / 6

बादाम में पहले से ही हेल्दी फैट मौजूद होता है. अगर इसे बहुत ज्यादा तले भुने या ऑयली खाने के साथ खाया जाए तो कुछ लोगों को पेट भारी लगना, अपच या गैस की शिकायत हो सकती है. इसे भी पढ़ें- दांत निकलते वक्त बच्चे की चिड़चिड़ाहट कैसे करें कम? एक्सपर्ट से जानिए आसान टिप्स

विज्ञापन

मीठी चीजों के साथ न खाएं

मीठी चीजों के साथ न खाएं 3 / 6

बादाम को मिठाइयों, शुगर वाली डेजर्ट या चीनी वाले चीजों के साथ नियमित रूप से खाना कैलोरी की मात्रा बढ़ा सकता है. अगर वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं तो इस तरह के कॉम्बिनेशन से बचना बेहतर है.

हैवी मील के बाद न खाएं

हैवी मील के बाद न खाएं   4 / 6

हैवी खाना खाने के तुरंत बाद मुट्ठीभर बादाम खाने से कुछ लोगों को पाचन में दिक्कत महसूस हो सकती है. बेहतर होगा कि बादाम को स्नैक या खाने के बीच में खाया जाए. बेहतर होगा कि आप इसे खाली पेट खाएं.

विज्ञापन

ज्यादा नमक वाले रोस्टेड बादाम न खाएं

ज्यादा नमक वाले रोस्टेड बादाम न खाएं5 / 6

अगर आप पहले से हाई ब्लड प्रेशर या दिल संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ज्यादा नमक वाले रोस्टेड बादाम की बजाय सादे या भीगे हुए बादाम चुनना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आप भिगोकर खाएं, क्योंकि यह फायदेमंद होगा.

बादाम खाने का सही तरीका क्या है?

बादाम खाने का सही तरीका क्या है? 6 / 6

रोजाना 5 से 8 बादाम खाए जा सकते हैं. फिर चाहें तो बादाम को रातभर भिगोकर सुबह खा सकते हैं. बिना नमक और बिना चीनी वाले बादाम चुनें और साथ में भरपूर मात्रा में पानी पीएं. इसे भी पढ़ें- बारिश में बॉडी पेन और अकड़न क्यों महसूस होती है? एक्सपर्ट ने बताया कैसे मिलेगा छुटकारा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन