दांत निकलते वक्त बच्चे की चिड़चिड़ाहट कैसे करें कम? एक्सपर्ट से जानिए आसान टिप्स

Bacho Ke Dant Nikle To Kya Kare: दांत निकलना बच्चे के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है. इस दौरान थोड़ी चिड़चिड़ाहट और बेचैनी हो सकती है, क्योंकि उन्हें आराम नहीं मिलता. आप बच्चे को आराम दिलाने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं. 

Bacho Ke Dant Nikle To Kya Kare

बच्चे चिड़चिड़े क्यों हो जाते हैं? Image Credit- Freepik

Baby Teething Stage Symptoms: बच्चों के दांत निकलते वक्त पेरेंट्स ज्यादा परेशान हो जाते हैं. बच्चा रोने लगता है और रातभर सो नहीं पाता. आमतौर पर 6 महीने की उम्र के आसपास बच्चों के पहले दांत आने शुरू होते हैं. इस दौरान, कुछ बच्चे चिड़चिड़े भी हो जाते हैं और चीजों को मुंह में डालकर चबाने की कोशिश करते हैं. वैसे तो यह एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन सही देखभाल से बच्चे की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसको लेकर होम्योपैथिक एक्सपर्ट मनोज जांगिड़ का कहना है कि बच्चों को आराम दिलाने के लिए घर पर ही कुछ चीजों को फॉलो किया जा सकता है. इससे उन्हें काफी हद तक राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दांत निकलते समय बच्चे चिड़चिड़े क्यों हो जाते हैं?

जब दांत मसूड़ों को चीरकर बाहर आने लगते हैं तो मसूड़ों में हल्का दर्द, सूजन और खुजली महसूस हो सकती है. यही वजह है कि बच्चा बेचैन और चिड़चिड़ा दिखाई देता है. 

बच्चे की चिड़चिड़ाहट कम करने के आसान टिप्स

मसूड़ों की हल्के हाथों से मसाज करना 

अपने हाथ अच्छी तरह धोकर साफ उंगली से बच्चे के मसूड़ों की हल्की मालिश करें. इससे मसूड़ों पर असर होता है और बच्चे को थोड़ी राहत मिलती है. आप तेल, घी या फिर नमक के पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

ठंडा टीथर इस्तेमाल करें

फ्रिज में थोड़ा ठंडा किया हुआ टीथर का इस्तेमाल करें. इससे पहले बिल्कुल साफ करें और बच्चे को चबाने के लिए दें. इससे सूजन और दर्द में आराम मिल सकता है या कम करने में मदद कर सकती है. 

साफ और ठंडा कपड़ा चबाने दें

एक साफ मुलायम कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर निचोड़ लें और बच्चे को चबाने के लिए दें. इससे मसूड़ों को आराम मिल सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा साफ और बिल्कुल मुलायम हो. 

विज्ञापन

दूध पिलाएं और आराम दें 

अगर बच्चा स्तनपान करता है या फॉर्मूला दूध पीता है तो उसकी नॉर्मल फीड जारी रखें. कुछ बच्चों को दांत निकलते समय बार-बार दूध पीने से भी आराम महसूस होता है. हालांकि, बच्चे के साथ खेलें, गाने सुनाएं या उनकी पसंदीदा चीजें करवाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ