क्या आयुर्वेद कैंसर को जड़ से खत्म कर सकता है? एक्सपर्ट से जानिए क्या है सच्चाई

Cancer Treatment: आयुर्वेद हमें एक हेल्दी लाइफ जीने का तरीका बताता है, लेकिन क्या कैंसर जैसी बीमारी को ठीक कर सकता है? आइए जानते हैं इसको लेकर एक्सपर्ट की क्या राय है. 

Cancer Treatment

क्या कहता है मेडिकल साइंस? Image Credit: AI Generated

Ayurveda Cancer Treatment: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर लोगों की जान लेकर छोड़ती है. इसलिए इसके शुरुआती दिनों में भी ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, इंटरनेट पर कई ऐसे दावे देखने को मिलते हैं, जिनमें कहा जाता है कि आयुर्वेद कैंसर को जड़ से खत्म कर सकता है. इसलिए कुछ लोग कीमोथेरेपी और सर्जरी छोड़कर सिर्फ जड़ी-बूटियों या घरेलू इलाज करने लगते हैं. मगर क्या आपको पता है कि आयुर्वेद अकेले कैंसर का इलाज कर सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इंसान कैसे अपना ख्याल रख सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है मेडिकल साइंस?

कैंसर में शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं. इसका आकार लगातार बढ़ने लगता है और इलाज मरीज की स्थिति को देखते हुए किया जाता है जैसे सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी आदि. इसलिए यह कहना गलत होगा कि आयुर्वेद कैंसर को ठीक कर सकता है. 

तो फिर आयुर्वेद कैसे मदद कर सकता है?

आयुर्वेद में हर बीमारी का हल मिल जाएगा. मगर इस दौरान अपने शरीर और इम्यूनिटी को बैलेंस रखना होता है. अगर कुछ भी ऊपर नीचे हुआ तो फायदा नहीं होता. हालांकि, कैंसर मरीजों में आयुर्वेद इन तरीकों से मदद कर सकता है. 

विज्ञापन

किन चीजों में मिल सकता है आराम? 

कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि आयुर्वेद कैंसर को पूरी तरह से ठीक नहीं करता, लेकिन असर कम हो सकता है. 

  • कमजोरी और थकान कम करना 
  • भूख बढ़ाने का काम 
  • स्ट्रेस और चिंता कम करना 

सिर्फ आयुर्वेद पर निर्भर रहना कितना सही?

कैंसर जैसी बीमारी में इलाज में देरी बहुत नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए हर मरीजों को आयुर्वेदिक इलाज के साथ साथ दवाओं पर भी ध्यान देना चाहिए. कैंसर का इलाज हमेशा ऑन्कोलॉजिस्ट की निगरानी में होना चाहिए.

विज्ञापन

किन बातों का रखें ध्यान?

  • कैंसर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. ऐसे नुस्खे पर भरोसा ना करें. 
  • डॉक्टर सलाह की सलाह पर ही कोई जड़ी-बूटी का सेवन करें. 
  • कीमो या रेडियोथेरेपी बीच में ही ना छोड़ें. 
  • आयुर्वेदिक दवाएं भी साइड इफेक्ट कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- अचानक शरीर में दर्द वाले दाने होने का क्या कारण है? जानिए कैसे पा सकते हैं छुटकारा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ