डेंगू होने पर शरीर में क्या होता है? जानिए कौन से लक्षण बिल्कुल नहीं करने चाहिए नजरअंदाज

Dengue symptoms: बारिश में लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं. इसलिए अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखा जरूरी है. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपको बुखार की शिकायत हो सकती है और कई बार डेंगू भी हो जाता है.  

Fever Kyu Aata Hai
1 / 7
डेंगू होने पर शरीर में क्या होता है?

Fever Kyu Aata Hai: बरसात का मौसम आते ही डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलती है. यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है, जो साफ और रुके हुए पानी में पनपता है. कई लोग डेंगू को सामान्य वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज न मिलने पर यह गंभीर रूप ले सकता है. आइए जानते हैं कि डेंगू होने पर शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं और किन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  

विज्ञापन

डेंगू होने पर शरीर में क्या होता है?

डेंगू होने पर शरीर में क्या होता है?2 / 7

डेंगू की बीमारी सबसे ज्यादा बरसात में होती है और यह बीमारी शरीर में प्रवेश करने के बाद तेजी से बढ़ने लगता है. इससे शरीर की इम्यूनिटी में कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं. इसे भी पढ़ें- कब्ज में केला क्यों नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए पेट साफ करने के देसी तरीके

विज्ञापन

बुखार आना

बुखार आना 3 / 7

नॉर्मल बुखार 100 डिग्री तक होता है, लेकिन 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंचना डेंगू का लक्षण हो सकता है. यह बुखार अचानक शुरू होता है और कई दिनों तक रह सकता है.

प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं

प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं4 / 7

डेंगू का वायरस शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम कर सकता है।. हालांकि, हर मरीज में प्लेटलेट्स खतरनाक स्तर तक नहीं गिरतीं, लेकिन डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित जांच जरूरी होती है.

विज्ञापन

पानी की कमी होना

पानी की कमी होना 5 / 7

तेज बुखार, पसीना और भूख कम लगने के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नारियल पानी और कुछ ड्रिंक जैसा लेना जरूरी है.

इम्यून सिस्टम पर असर होना 

इम्यून सिस्टम पर असर होना 6 / 7

वायरस से लड़ने के दौरान शरीर में सूजन संबंधी प्रक्रिया बढ़ सकती है, जिससे कमजोरी, थकान और बेचैनी महसूस होती है. इसलिए आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने पर काम करें.

विज्ञापन

डेंगू होने पर क्या करें?

डेंगू होने पर क्या करें?7 / 7

सबसे पहले डॉक्टर से बात करें और फिर इनके मुताबिक अपना रूटीन बदलें. पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, सूप और नारियल पानी पीते रहें. फिर आराम करें और शरीर को हाइड्रेट रखें. बुखार के लिए आमतौर पर डॉक्टर पैरासिटामोल की सलाह देते हैं. इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गर्म पानी? जान लीजिए वरना हो सकती है परेशानी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन