दूध में मखाने खाने से क्या होगा? यहां जानिए शरीर में होने वाले 5 बदलाव

Milk Soaked Makhana Benefits: खाली मखाने के बजाय दूध में भिगोकर खाएं. लगातार खाने से आपकी हेल्थ पर काफी प्रभाव पड़ेगा और आप लंबे वक्त तक अच्छा महसूस करेंगे.

Milk Soaked Makhana Benefits
1 / 6
मखाने भिगोकर खाने के फायदे- Image Credit- Freepik

Makhane Khane Ke Fayde: मखाना हेल्थ के लिए बहुत ही माने जाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग इसका सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर मखाने दूध के साथ लिया जाए तो फायदे दोगुना बढ़ सकते हैं. खासतौर पर अगर दूध में मखाने रात में भिगोए जाएं और सुबह उठकर इनका सेवन किया जाए. कई रिसर्च में बताया गया है कि दूध में भीगे हुए मखाने खाने से नींद बेहतर होती है और शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. ये फायदे क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

शरीर को एनर्जी मिलना

शरीर को एनर्जी मिलना2 / 6

दूध और मखाने को साथ खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए इन दोनों का सेवन किया जा सकता है.

विज्ञापन

वजन कंट्रोल करना

वजन कंट्रोल करना3 / 6

अगर आप वजन कंट्रोल कर रहे हैं तो यह कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट रहेगा. मखाना लो-कैलोरी और हाई फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

हड्डियां मजबूत होंगी

हड्डियां मजबूत होंगी4 / 6

मखाने हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें मिनरल्स पाए जाते हैं. वहीं, दूध में कैल्शियम होने की वजह हड्डियां मजबूत होती हैं, जिसका लगातार सेवन करने से फायदा होता है.

विज्ञापन

पाचन बेहतर होगा

पाचन बेहतर होगा5 / 6

अगर आपका पेट खराब रहता है या अक्सर खराब हो जाता है तो मखाने दूध में डालकर खाने से बहुत ही फायदा होगा. मखाने पेट को राहत दिलाने का काम करते हैं.

नींद बेहतर करेगा

नींद बेहतर करेगा6 / 6

रात में दूध के साथ मखाने खाने से दिमाग शांत होता है, जिससे नींद अच्छी आती है. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें नींद की समस्या रहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन