क्या बदबूदार गैस और बार-बार फार्ट आना लिवर की बीमारी का संकेत है? जानिए कैसे पता लगाएं

Smelly Fart Reasons: अगर आपको जरूरत से ज्यादा बदबूदार फार्ट आते हैं या पेट खराब रहता है तो इस बार लिवर की जांच करवाकर देखें, क्योंकि ऐसा कई बार लिवर की बीमारी होने पर भी होने लगता है. 

early signs of liver disease digestion
1 / 6
क्या बदबूदार गैस का मतलब लिवर खराब है? Image Credit- News24

Badbudar Fart Ana: जब पेट में गैस बनती है तो पाद यानी फार्ट आते ही हैं, लेकिन अगर यह ज्यादा बदबूदार हैं तो आपको सोचने की जरूरत है. फार्ट बार-बार आना और इसमें तेज बदबू आना किसी बीमारी का संकेत है.  हालांकि, हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है. बदबूदार गैस के पीछे खानपान, पाचन संबंधी समस्याएं और कुछ बीमारियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या बदबूदार फैट आना लिवर की बीमारी का संकेत तो नहीं है.  

विज्ञापन

क्या बदबूदार गैस का मतलब लिवर खराब है?

क्या बदबूदार गैस का मतलब लिवर खराब है? 2 / 6

सिर्फ बदबूदार गैस या बार-बार फार्ट आना लिवर की बीमारी का सीधा संकेत नहीं माना जाता. अगर लिवर सही तरह से काम नहीं कर रहा तो गैस बनना और पेट खराब हो सकता है. इसे भी पढ़ें- 24 घंटे में कितनी चाय पीनी चाहिए? जानिए एक दिन में कितने कप हैं सुरक्षित

विज्ञापन

बदबूदार गैस क्यों आती है?

बदबूदार गैस क्यों आती है?  3 / 6

फार्ट में बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- आंतों में बैक्टीरिया का असंतुलन या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) जैसी पाचन संबंधी समस्याएं आदि होने की वजह से दिक्कत हो जाती है.

कब हो सकती है लिवर की बीमारी?

कब हो सकती है लिवर की बीमारी? 4 / 6

बदबूदार पाद के साथ अगर आपकी स्किन पीली या पेट के दाहिने हिस्से पर लगातार दर्द है तो इसे हल्के में बिल्कुल ना लें, क्योंकि यह लिवर की बीमारी का संकेत है. आप गहरे रंग के पेशाब से भी इस बात का पता लगा सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे पता लगाएं कि समस्या क्या है?

कैसे पता लगाएं कि समस्या क्या है?  5 / 6

अगर गैस और बदबू लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ अन्य लक्षण भी हों तो आपको टेस्ट करनी चाहिए. आप लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट या पेट से संबंधित कोई टेस्ट डॉक्टर की सलाह पर करवा सकते हैं.

गैस और बदबू कम करने का तरीका

गैस और बदबू कम करने का तरीका  6 / 6

आप हल्का खाना खाएं और धीरे-धीरे अच्छी तरह चबाकर खाएं. ज्यादा मात्रा में पानी पीएं और रोजाना खाना खाने के बाद 20 मिनट तक टहलने के लिए जाएं. कब्ज से बचने वाली चीजें खाएं. बाकी डॉक्टर की सलाह पर अपनी डाइट में बदलाव करें. इसे भी पढ़ें- दाल का पानी है सेहत का खजाना! रोज पीने से शरीर में होंगे ये 5 बदलाव

अस्वीकरण- इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन