24 घंटे में कितनी चाय पीनी चाहिए? जानिए एक दिन में कितने कप हैं सुरक्षित

Tea Per Day: एक दिन में अगर जरूरत से ज्यादा चाय पी जाए तो सेहत बिगड़ भी सकती है. ऐसे में यहां जानिए एक दिन में कितने कप चाय पीना सेहत के लिए अच्छा होता है.

ek din me kitni chai pina chahiye
1 / 7
ek din me kitni chai pina chahiye

Ek Din Me Kitni Chai Piye: चाय को एक पेय नहीं बल्कि इमोशन कहा जाता है. चाय ना सिर्फ स्वाद के लिए पी जाती है बल्कि चाय को स्ट्रेस रिलीवर की तरह पिया जाता है. लेकिन, दिनभर में कितने कप चाय पीनी चाहिए यह कम ही लोग जानते हैं. चाय अगर बहुत ज्यादा पी ली जाए तो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है. ऐसे में यहां जानिए एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए.

विज्ञापन

एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए

एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए 2 / 7

एक दिन में एक वयस्क व्यक्ति 3 से 4 कप चाय पी सकता है. आपको अगर रात में नींद ठीक तरह से नहीं आती है तो 2 से 3 कप चाय भी पी जा सकती है.

विज्ञापन

ज्यादा चाय पीने पर क्या होता है

ज्यादा चाय पीने पर क्या होता है 3 / 7

जरूरत से ज्यादा चाय पी जाए तो इससे नींद खराब हो सकती है, एंजाइटी हो सकती है, न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं.

खाना खाने के कितनी देर बाद पिएं चाय

खाना खाने के कितनी देर बाद पिएं चाय4 / 7

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने के बजाय कम से कम एक घंटा रुकें और फिर चाय पिएं.

विज्ञापन

हर्बल चाय भी है अच्छा ऑप्शन

हर्बल चाय भी है अच्छा ऑप्शन 5 / 7

दूध वाली कड़क चाय की बात ही कुछ और है. लेकिन, सेहत को चाय से नुकसान ना हो इसीलिए हर्बल चाय पीने की कोशिश करें. हर्बल चाय सेहत को कई फायदे देती है.

खाली पेट ना पिएं चाय

खाली पेट ना पिएं चाय 6 / 7

खाली पेट चाय पीने से खासतौर से परहेज करें. खाली पेट चाय पीने पर एसिडिटी हो सकती है, पेट में गैस बन सकती है और सीने में जलन होती है.

विज्ञापन

स्नैक्स के साथ लें चाय

स्नैक्स के साथ लें चाय 7 / 7

चाय के साथ कुछ स्नैक्स खाए जा सकते हैं. खासतौर से नाश्ते में खाली चाय पीने के बजाय स्नैक्स के साथ चाय पिएं. यह भी पढ़ें - अर्थराइटिस के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर ने बताया पैर के इस हिस्से में रोज होता है दर्द अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन