दूध के साथ केला खाने से शरीर में क्या होता है? पतले लोगों को दिख सकते हैं ये बदलाव
Banana Milk Combination: अगर आप जरूरत से ज्यादा पतले हैं तो दूध और केला साथ खाना फायदेमंद हो सकता है. कई एक्सपर्ट का कहना है कि यह कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही मददगार साबित होता है. साथ ही, शरीर को अंदरूनी पोषण देने का काम करता है.

Banana Milk Combination For Health: केला और दूध का कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसे लंबे वक्त तक खाया जाए तो शरीर में कई तरह के बदलाव देखे को मिल सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि केला कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है, जबकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन प्रदान करता है. कई लोग सुबह के नाश्ते में या वर्कआउट के बाद इसका सेवन करते हैं. ऐसे में दोनों का एक साथ सेवन शरीर को कई फायदे दे सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बहुत पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं.
वजन बढ़ाना
2 / 7अगर आप रोज सुबह के वक्त इन दोनों का साथ में सेवन करते हैं तो आपका वजन काफी हद तक बढ़ सकता है. केले में नेचुरल शुगर और कैलोरी होती है, जबकि दूध प्रोटीन प्रदान करता है. दोनों मिलकर धीरे-धीरे वजन बढ़ने में मदद करते हैं. इसे भी पढ़ें- नहाते वक्त सबसे पहले पानी कहां डालना चाहिए? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब
शरीर को एनर्जी मिलना
3 / 7दूध और केला साथ खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. इसलिए कई लोग केल खाते हैं और जिम जाने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. यह कॉम्बिनेशन लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है.
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
4 / 7दूध में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत होती है. वहीं, केला शरीर को कार्बोहाइड्रेट देता है, जो मसल्स बनाने की प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकता है. इसके साथ दूध पीने से शरीर अंदर से मजबूत होता है.
पाचन बेहतर होना
5 / 7केले में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी फायदेमंद है. हालांकि, जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें केला कम खाना चाहिए.
कब और कैसे खाएं?
6 / 7सुबह नाश्ते में दूध और केला लिया जा सकता है. आप इन दोनों को वर्कआउट के बाद भी खा सकते हैं. हालांकि, इसमें ज्यादा चीनी डालने से बचें क्योंकि चीनी नुकसानदायक होती है.
किसे नहीं खाना चाहिए केला?
7 / 7हर किसी के लिए केला अच्छा नहीं होता, क्योंकि इसमें शुगर ज्यादा होती है. साथ ही, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि दूध और केला हर किसी का वजन बढ़ा देगा. कुछ लोगों को इसका सेवन करने से गैस की समस्या भी हो सकती है. इसे भी पढ़ें- नाइट शिफ्ट करने से कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कितना नुकसानदायक है रात में जागना अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.