AC Side Effects: हर समय AC में रहते हैं तो सेहत को हो सकते हैं ये 7 बड़े नुकसान
AC Side Effects: ऐसे बहुत से लोग हैं जो गर्मियों में AC के बिना सोना तो दूर चैन से उठ या बैठ भी नहीं पाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो यहां जानिए आपकी सेहत को किस-किस तरह से प्रभावित कर रही है यह आदत.

AC Ke Nuksan: गर्मियों के मौसम की चिलचिलाती धूप और रात में भी गर्मी का आलम व्यक्ति को चैन से उठने-बैठने नहीं देता है. ऐसे कितने ही लोग हैं जो दिनभर ऑफिस में AC की हवा में बैठते हैं और घर आकर भी सबसे पहले AC ही चलाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं हर समय एसी में रहने से ना सिर्फ सर्दी, जुकाम या खांसी हो सकती है बल्कि सेहत को कई गंभीर नुकसान (AC Side Effects) भी हो सकते हैं. यहां जानिए AC शरीर को किस-किस तरह से प्रभावित करता है.
आंखों का ड्राई होना
2 / 8AC की ठंडी और शुष्क हवा आंखों को ड्राई कर देती है. इससे आंखें ज्यादा वॉटर प्रोड्यूस करती हैं जिससे आंखों में इरिटेशन होती है, बार-बार आंखों से पानी निकलता है और कई बार देखने में भी दिक्कत होने लगती है.
स्किन रूखी होने लगती है
3 / 8AC में लगातार रहने से स्किन पर भी प्रभाव पड़ता है. स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज होने लगती है और स्किन संबंधी दिक्कतें ज्यादा होने लगती हैं.
श्वसन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें
4 / 8एयर कंडीशनर (Air Conditioner) का एक साइड इफेक्ट यह भी है कि इससे श्वसन तंत्र संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. व्यक्ति सर्दी, खांसी और एलर्जी की चपेट में आने लगता है.
जोड़ों में दर्द
5 / 8ठंडे तापमान में लंबे समय तक रहने से जोड़ों में अकड़न और दर्द की शिकायत रहने लगती है. इससे ना सिर्फ घुटनों में बल्कि उंगलियों, कंधों और कमर में भी दर्द रहता है.
नींद खराब होती है
6 / 8लोगों को लगता है कि AC में सोने से नींद अच्छी आती है. लेकिन अगर एसी का तापमान बहुत कम हो तो नींद खराब होने लगती है और रात में कई बार आंख खुल जाती है.
आर्टिफिशियल कूलिंग से इम्यूनिटी कम होना
7 / 8AC की आर्टिफिशियल हवा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर बना सकती है. हर समय ठंडक में बैठे रहने से शरीर बाहर की हवा से लड़ने में सक्षम नहीं रह पाता है.
नेचुरल हीट टोलरेंस कम होना
8 / 8हर समय AC की हवा में रहने से व्यक्ति का शरीर ठंडक में रहने का आदि हो जाता है और बाहर के सामान्य तापमान को नहीं सह पाता है. नॉर्मल तापमान भी व्यक्ति को बहुत ज्यादा गर्मी वाला लगने लगता है.