कैंसर पेशेंट को किस तरह भोजन करना चाहिए? जानिए क्या है सही डाइट
Diet For Cancer Patients: अगर कोई कैंसर का मरीज है और शुरुआती स्टेज है तो दवा के साथ-साथ अपने खाने पर भी ध्यान दें. कई बार लापरवाही हेल्थ को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है.

Diet For Cancer Patients Before Surgery: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन वक्त के साथ-साथ इसका इलाज भी काफी हद तक आसान हुआ है. इस दौरान दवा से साथ-साथ पौष्टिक आहार की भी जरूरत होती है. कैंसर और उसके उपचार जैसे कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी के दौरान मरीज के शरीर को पोषण की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में थाली में सही चीजों का होना बहुत जरूरी है.
कैंसर पेशेंट क्या नहीं खाना चाहिए?
2 / 7इसको लेकर डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का कहना है कि कैंसर पेशेंट को खाना संतुलित करना चाहिए. बेहतर होगा कि वो प्लेट 2 खाना छोड़ दें और कुछ दिनों तक ऐसा करके देखें. इससे कैंसर पेशेंट को बहुत ही सुकून मिलेगा. इसे भी पढ़ें- बच्चे को क्यों हो जाती है कब्ज? डॉक्टर ने बताया माता-पिता की ये 7 गलतियां बनती हैं वजह
कैंसर मरीज के लिए कैसा होना चाहिए भोजन?
3 / 7कई रिसर्च के मुताबिक, कैंसर मरीज की डाइट में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और मेवे शामिल होने चाहिए. खाना ऐसा हो जो आसानी से पच सके और शरीर को एनर्जी देने का काम करे.
फल और सब्जियां शामिल करें
4 / 7फल और सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. मौसमी फल, गाजर, चुकंदर, पालक, टमाटर और रंग-बिरंगी सब्जियां डाइट में शामिल की जा सकती हैं.
प्रोटीन शामिल करें
5 / 7कैंसर के दौरान शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत और मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है. दाल, पनीर, दूध, दही, सोया, अंडे और डॉक्टर की सलाह पर प्रोटीन शामिल करें.
जंक फूड से बचें
6 / 7आपको ज्यादा चीनी और तली-भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से दवा का असर कम हो सकता है. आप लाइट चीजें अपनी थाली में शामिल करें और ज्यादा पुरानी चीजें खाने से बचें.
दाल खाएं
7 / 7आप उबली हुई दाल खाएं, क्योंकि कम से कम 8 से 10 कप आपको दाल पीने की जरूरत है. गर्म चीजें खाने से आपके पेट के भी आराम मिलेगा. बाकी चने और ब्राउन राइस भी खाए जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- क्या पुरुषों को फुल बॉडी वैक्स करवानी चाहिए? जानिए इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ेगा