डायबिटीज में आम खा सकते हैं या नहीं? जानिए सेहत पर कैसा पड़ेगा असर

अक्सर लोगों का सवाल रहता है की डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं या नहीं? क्या होगा अगर वह आम खाना शुरू कर दें? आइए जानते हैं आम खाने की पूरी सच्चाई.

Aam Khane Ka Sahi Tarika Diabetes Mein
1 / 7

डायबिटीज के मरीज अक्सर आम जैसे मीठे फलों से दूरी बना लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे शुगर तेजी से बढ़ सकता है. लेकिन सच यह है कि सही जानकारी के बिना किसी भी फल को पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं होता, बल्कि छोड़ने से पहले सच्चाई क्या है और इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ेगा ये जानना जरूरी हो जाता है.  

विज्ञापन

आम को लेकर लोगों में क्यों है इतना डर

आम को लेकर लोगों में क्यों है इतना डर2 / 7

आम में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, इसलिए लोग इसे नुकसानदायक मान लेते हैं. खासकर डायबिटीज के मरीज इस फल से बचते हैं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा सकता है, जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है.

विज्ञापन

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं ?

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं ?3 / 7

रिपोर्ट्स के अनुसार, आम से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि इसे सही तरीके से खाने की जरूरत है. अगर शुगर कंट्रोल में है, तो सीमित मात्रा में आम का सेवन किया जा सकता है

आम में छिपे होते हैं कई जरूरी पोषक तत्व

आम में छिपे होते हैं कई जरूरी पोषक तत्व4 / 7

आम सिर्फ मीठा फल ही नहीं है, बल्कि इसमें कई जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसमें पाया जाने वाला मैंगिफेरिन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है और यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

आम खाने का सही तरीका क्या है

आम खाने का सही तरीका क्या है5 / 7

डायबिटीज में आम को अकेले खाने के बजाय इसे दही, मेवे या बीज के साथ लेना बेहतर होता है. इससे शरीर में शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है और अचानक ग्लूकोज स्पाइक होने का खतरा कम हो जाता है.

मात्रा और समय का ध्यान रखना जरूरी

मात्रा और समय का ध्यान रखना जरूरी6 / 7

एक बार में ज्यादा आम खाना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए बेहतर है कि छोटी मात्रा में दिन के समय ही आम खाया जाए. रात में आम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि उस समय शरीर की पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है.

विज्ञापन

शरीर के अनुसार लें सही फैसला

शरीर के अनुसार लें सही फैसला7 / 7

हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है, इसलिए जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर को मॉनिटर करें. अगर आम खाने से शुगर बढ़ती है, तो इसकी मात्रा कम कर दें और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही आम खाएं. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.(Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन