शुगर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा कि आपको डायबिटीज है
Diabetes Symptoms In Hindi: डायबिटीज होने पर इसका जितना जल्दी पता लगा लिया जाए उतना अच्छा है क्योंकि इस तरह व्यक्ति जल्द से जल्द डायबिटीज को मैनेज करना सीख सकता है. इससे ब्लड शुगर लेवल्स को सामान्य रखने में मदद मिलती है.

Diabetes Hone Ke Lakshan: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जिसमें शरीर का ब्लड शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है. इसमें सेल्स ग्लूकोज को सही तरह से एब्जॉर्ब नहीं कर पाती हैं और इंसुलिन के प्रोडक्शन में दिक्कत होने लगती है. ज्यादातर लोग टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) से ग्रस्त होते हैं. ऐसे में यहां जानिए डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचाना जा सकता है. शरीर पर दिखने वाले इन संकेतों को कभी ना करें इग्नोर.
बार-बार पेशाब आता है
2 / 7डायबिटीज होने पर इसके शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब आने की दिक्कत देखी जाती है. इसमें किडनी ज्यादा यूरिन को प्रोड्यूस करती है जिस कारण व्यक्ति को बार-बार बाथरूम भागना पड़ता है.
बढ़ जाती है प्यास
3 / 7बार-बार पेशाब करने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इस डिहाइड्रेशन के कारण ही व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है.
भूख का बढ़ जाना
4 / 7डायबिटीज में शरीर की कोशिकाओं को भरपूर एनर्जी नहीं मिल पाती है. इसके कारण व्यक्ति को खाना खाने के बाद भी भूख लगने लगती है.
धुंधला नजर आता है
5 / 7अगर आपको अचानक से देखने में दिक्कत आने लगी है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपको डायबिटीज हो गई है. डायबिटीज होने पर आंखों के लेंस पर फ्लुइड जमने लगता है जिससे धुंधला नजर आता है.
चोट का ना भरना
6 / 7डायबिटीज में इंफेक्शंस जल्दी ठीक नहीं होते हैं और घाव जल्दी नहीं भर पाते हैं. हाई शुगर लेवल्स इम्यून सिस्टम की चोट भरने की क्षमता को प्रभावित करते हैं.
बिना कोशिश किए वजन कम होना
7 / 7डायबिटीज का एक शुरुआती लक्षण यह भी है कि बिना कोशिश किए ही व्यक्ति का वजन कम होने लगता है. जब शरीर एनर्जी के लिए ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पाता है तो वह फैट और मसल्स को कम करने लगता है.