7 दिनों तक धनिया का पानी पीने से क्या होगा? जानिए पेट, शुगर, स्किन से जुड़ी किस बीमारी में है फायदेमंद

Dhaniya Ka Pani Peene Ke Fayde: अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. बस आपको 7 दिन तक धनिया का पानी पीना होगा और आप फायदे खुद महसूस करेगे.

coriander water benefits
1 / 6

Coriander Water Benefits: धनिया के बीज हों या फिर पत्ते..दोनों ही खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं. अगर हम बीज की बात करें तो साधारण से दिखने वाले धनिया के बीज किसी औषधि से कम नहीं है. आयुर्वेद में धनिया के बीजों का पानी शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और कई बीमारियों से राहत दिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप लगातार 7 दिनों तक धनिया का पानी पीते हैं, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

पेट की समस्याओं में फायदेमंद

पेट की समस्याओं में फायदेमंद 2 / 6

अगर आपको गैस, अपच या कब्ज की समस्या रहती है तो धनिया का पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है. यह पाचन को मजबूत बनाने का काम करता है और गैस से राहत दिलाता है.

विज्ञापन

ब्लड शुगर कंट्रोल करना

ब्लड शुगर कंट्रोल करना 3 / 6

धनिया के बीजों में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. इंसुलिन की एक्टिविटी बेहतर होती है और शुगर स्पाइक्स कम होते हैं. आप इसका सेवन लगातार 7 दिनों तक कर सकते हैं.

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए फायदेमंद 4 / 6

धनिया का पानी शरीर को अंदर से साफ करता है, जिसका असर त्वचा पर भी दिखता है. पिंपल्स और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो आता है. इसके लिए आपको रात में धनिया पानी में भिगोकर रखना होगा.

विज्ञापन

शरीर को करता है डिटॉक्स

शरीर को करता है डिटॉक्स 5 / 6

धनिया का पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. लिवर को सपोर्ट करता है और यूरिन के जरिए गंदगी बाहर निकलती है. इससे बॉडी हल्की और एनर्जेटिक लगती है और आपको अंदर से अच्छा महसूस होता है.

कैसे बनाएं धनिया का पानी?

कैसे बनाएं धनिया का पानी?6 / 6

सबसे पहले एक गिलास पानी लें और रात में इसके बीज भिगोकर रख दें. सुबह इसे उबालकर छान लें और हल्का गुनगुना पीएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन