हर महीने मुंह में हो जाते हैं छाले? न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा है ये गंभीर संकेत
Mouth Ulcers: मुंह में कभी-कभार छाले होना आम बात है, लेकिन अगर यह हर महीने होने लगे तो यह शरीर के किसी अंदरूनी कारण का संकेत हो सकता है. ऐसे में सिर्फ घरेलू नुस्खे न अपनाएं डेंटिस्ट से जरूर बात करें.

Mouth Ulcers Reasons: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है, जो अक्सर कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है. अगर आपको हर महीने या बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो इसे नॉर्मल मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कमजोर इम्यूनिटी, स्ट्रेस या दूसरे हेल्थ इश्यू का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं कि बार-बार मुंह में छाले होने के पीछे क्या क्या वजह हो सकती है.
बार-बार मुंह में छाले क्यों होते हैं?
2 / 7शरीर में विटामिन B12, फोलिक एसिड, आयरन और जिंक की कमी होने पर बार-बार मुंह के छाले हो सकते हैं. अगर आपके खान-पान में पोषण की कमी है तो यह समस्या बार-बार हो सकती है. इसे भी पढ़ें- डिनर के बाद बिल्कुल न करें ये 5 गलतियां, एक्सपर्ट ने चेताया खाना बन सकता है जहर!
ज्यादा स्ट्रेस लेना
3 / 7स्ट्रेस और पूरी नींद न लेने से भी मुंह के छाले निकल सकते हैं. स्ट्रेस इम्यून सिस्टम को इफेक्ट करता है, जिससे शरीर छोटी-छोटी समस्याओं को होने से नहीं रोक पाता.
पेट की समस्याएं होना
4 / 7कब्ज, एसिडिटी या पाचन संबंधी दिक्कतों की वजह से भी कई लोगों को बार-बार मुंह में छाले हो सकते हैं. अगर छालों के साथ पेट से जुड़ी समस्याएं भी बनी रहती हैं तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
कमजोर इम्यूनिटी होना
5 / 7अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो मुंह के छाले बार-बार हो सकते हैं. कुछ ऑटोइम्यून बीमारियों में भी यह समस्या देखने को मिलती है. अगर आपको यह बीमारी है तो नजरअंदाज न करें.
मुंह में चोट लगना
6 / 7गलती से गाल या जीभ कट जाना, दांतों के नुकीले किनारे या गलत फिटिंग वाले ब्रेसेस और डेंचर भी छालों की वजह बन सकते हैं. इसलिए मुंह की जांच कराएं और अपनी हेल्थ का ख्याल रखें.
मसालेदार खाना
7 / 7बहुत ज्यादा मसालेदार, खट्टे या गर्म चीजें खाने से कुछ लोगों में मुंह की अंदरूनी स्किन को इफेक्ट कर सकते हैं, जिससे छाले बन सकते हैं. इसलिए मुंह में छाले की समस्या है तो एक बार डॉक्टर से बात करें. इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र में 60 वाला बुढ़ापा नहीं चाहते तो घर से निकाल दें ये 5 चीजें, ऑर्थोपेडिक सर्जन ने दी सलाह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.