Anti Aging Tips: उम्र बढ़ने से ज्यादा व्यक्ति की रोजमर्रा की गलतियां उसे बूढ़ा कर देती हैं. अगर आदतें और लाफस्टाइल अच्छा हो तो व्यक्ति 60 साल की उम्र में भी 40 सा जवान नजर आता है, वहीं गलत आदतें व्यक्ति को 40 की उम्र में भी 60 जैसा बूढ़ा कर देती हैं. इसी बारे में बताते हुए ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एकांश देबुका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि घर की वो कौन सी 5 चीजें हैं जो आपको बूढ़ा (Old) बना सकती हैं और इसीलिए इन चीजों को घर से निकालना जरूरी है. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की यह सलाह.
घर से निकाल दें ये 5 चीजें
घिसा हुआ गद्दा
जिस गद्दे पर आप सोते हैं वह खराब, घिसा हुआ या दबा हुआ ना हो इसका ख्याल रखें. अगर गद्दा ठीक नहीं होगा तो आप क्रोनिक बैक पेन यानी हमेशा रहने वाले कमर दर्द के शिकार हो सकते हैं.
बहुत मोटा या फिर बहुत पतला तकिया लेकर सोना भी एक बड़ी गलती साबित होती है. यह गर्दन में दर्द का सबसे बड़ा कारण बनता है.
अगर आपके घर में भी ऐसी कुर्सी है जिसमें नेक सपोर्ट नहीं है तो उसे घर से निकाल दें. बिना नेक और बैक सपोर्ट वाली कुर्सी पर बैठने से ऑफिस के दिनों में लंबे समय तक बैठना आपके लिए मुश्किल होने लगेगा.
घिसे तलवे वाले जूते-चप्पल
ऐसे जूते या चप्पल जिनके तलवे घिस गए हैं उन्हें नहीं पहनना चाहिए. इससे एड़ियों और पैर में दर्द (Leg Pain) हो सकता है और यह दर्द कभी ना जाने वाली तकलीफ बन जाता है.
सिंगल स्ट्रैप वाला बैग कंधों के दर्द का कारण बनता है. इसीलिए ऐसे बैग्स कैरी करने से बचना चाहिए. सिंगल स्ट्रैप वाले बैग के बजाय डबल स्ट्रैप वाले बैग्स लेने चाहिए.
जवां रहने के लिए क्या करें
- लाइफस्टाइल में हेल्दी हैबिट्स को जगह दी जाए तो व्यक्ति ना सिर्फ स्वस्थ रहता है बल्कि उम्र से कम भी दिखता है. ऐसे में रोजाना मूव करें, एक्सरसाइज करें या थोड़ी वॉक जरूर करें.
- साफ डाइट लें. खानपान में घर की ही चीजें शामिल करें. कोशिश करें कि आप बाहर का खाना कम खाएं, बाहर की चीजों को डाइट से बाहर रखें.
- अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करके रखें. इसके लिए धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं, प्रदूषण वाली जगह पर चेहरा ढकें और त्वचा पर रूखापन ना हो इसलिए मॉइस्चराइजर लगाएं.
- पूरी नींद लें जिससे आपकी त्वचा और शरीर को आराम मिल सके और तनाव सेहत को ना बिगाड़ सके.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो और शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद मिल सके.
यह भी पढ़ें – स्टेज 1 फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हैं? जानिए खांसी और सांस फूलने समेत सभी संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.