कोलेस्ट्रॉल होने पर कहां-कहां दर्द होता है? जानिए शरीर के 5 अहम अंग

Cholesterol Mein Kaha Dard Hota Hai: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक साइलेंट खतरा है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाला दर्द इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं. 

Cholesterol Increase Symptoms
1 / 6
Cholesterol Increase Symptoms

Cholesterol Increase Symptoms: आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम लेकिन खतरनाक समस्या बन चुका है. शरीर में जब खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और यह धीरे-धीरे नसों में जमा होने लगता है. इससे ब्लॉकेज बनने लगता है और ब्लड फ्लो इफेक्ट होता है. यही कारण है कि शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द या असहजता महसूस होने लगती है. आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के किन 5 अहम अंगों में दर्द हो सकता है.

विज्ञापन

छाती में दर्द होना 

छाती में दर्द होना 2 / 6

अगर आपको बार-बार छाती में दबाव, जलन या दर्द महसूस होता है तो इसे हल्के में न लें. यह दिल की नसों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है. जब कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है तो दिल तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचती और दर्द का एहसास होता है.

विज्ञापन

पैरों में दर्द होना 

पैरों में दर्द होना 3 / 6

कई बार ज्यादा ना चलने के बावजूद पैरों में दर्द या ऐंठन होने लगती है. ऐसा होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है. इस दौरान पैरों की नसें संकरी हो जाती हैं और ब्लड फ्लो कम हो जाता है.

गर्दन और कंधों में दर्द होना 

गर्दन और कंधों में दर्द होना 4 / 6

अगर आपको बिना किसी वजह के गर्दन या कंधों में भारीपन या दर्द रहता है तो यह भी कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है. यह दर्द अक्सर दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है और इसे लोग आम दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

विज्ञापन

हाथों में दर्द या सुन्नपन

हाथों में दर्द या सुन्नपन5 / 6

हाथों में झुनझुनी, सुन्नपन या दर्द भी खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हो सकता है. जब नसों में फैट जमा होता है तो हाथों तक खून सही से नहीं पहुंच पाता है.

जबड़े में दर्द होना 

जबड़े में दर्द होना 6 / 6

यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन जबड़े में दर्द भी दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. कई बार हार्ट से जुड़ा दर्द जबड़े, गर्दन या कंधों तक फैल जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन