कैंसर से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी के बताए टिप्स जरूर अपनाएं

Cancer Se Kaise Bache: अगर आप कैंसर जैसी बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको आचार्य मनीष जी बताए गए आयुर्वेद टिप्स अपने रूटीन में शामिल करें. यकीनन आपको हेल्दी रहने में मदद मिलेगी.

How to Reduce the Risk of Cancer
1 / 6
इन उपायों से कम हो सकता है कैंसर का खतरा. Image Credit- Freepik

How to Reduce the Risk of Cancer: आज के समय में कैंसर दुनिया की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक बन चुका है. इसकी सबसे बड़ी वजह गलत खानपान, प्रदूषण, स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल आदि है. हालांकि, अगर सही आदतें अपनाई जाएं तो काफी हर तक कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य मनीष के अनुसार, अगर कुछ आदतें रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर ली जाएं तो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है.

विज्ञापन

सात्विक खाना खाएं

सात्विक खाना खाएं 2 / 6

आचार्य मनीष के अनुसार, कैंसर से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खाने को नेचुरल रखें और ज्यादा प्रोसेस्ड और पैकेट वाले फूड से दूरी बनाएं. इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

सुबह जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठें 3 / 6

आयुर्वेद के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह लगभग 4 से 5 बजे का समय स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय उठकर योग, प्राणायाम और ध्यान करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.

शरीर को डिटॉक्स रखें

शरीर को डिटॉक्स रखें 4 / 6

शरीर में जमे विषैले तत्व कई बीमारियों की जड़ होते हैं. इसलिए समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है. इसके लिए आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं. नींबू और शहद का सेवन करें और हरी सब्जियों का जूस लें.

विज्ञापन

योग और प्राणायाम करें

योग और प्राणायाम करें5 / 6

योग और प्राणायाम करें क्योंकि इससे शरीर के अंग अंदर से मजबूत होते हैं. आप कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम कर सकते हैं.

स्ट्रेस और गुस्से से दूरी रखें

स्ट्रेस और गुस्से से दूरी रखें6 / 6

लगातार तनाव में रहने से शरीर के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन