किन अंगों में होने वाला कैंसर होता है जानलेवा?
Kis Cancer Se Maut Hoti Hai: कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं. अब तो कैंसर कभी भी हो जाता है, ऐसे में सवाल यह उठता है कि शरीर के किस अंग में होने वाला कैंसर सबसे ज्यादा जानलेवा होता है? एक्सपर्ट्स के अनुसार कोई भी कैंसर अगर देर से पकड़ा जाए तो खतरनाक हो सकता है. हालांकि कुछ अंगों के कैंसर जैसे फेफड़े, लिवर, पैंक्रियाज, दिमाग और ब्लड कैंसर आदि ज्यादा जानलेवा माने जाते हैं, क्योंकि इसके लक्षण शुरुआती दौर में साफ दिखाई नहीं देते हैं.

2 / 6फेफड़ों का कैंसर सबसे ज्यादा मौत की वजह बनता है. अगर आप शराब पीते हैं या धूम्रपान करते हैं तो शुरुआत में लगातार खांसी, खून वाली खांसी या सांस फूलने जैसे संकेत नजर आते हैं.
3 / 6लिवर में सूजन, हेपेटाइटिस या फैटी लिवर की अनदेखी आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेती है. इस दौरान पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, पीलिया या अचानक वजन कम होना जैसे संकेत नजर आते हैं.
4 / 6पैंक्रियाज कैंसर, जिसे साइलेंट कैंसर के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं. जब तक पता चलता है, तब तक यह फैल चुका होता है.
5 / 6लगातार सिर में दर्द रहने या उल्टी का मन होने की वजह से भी कैंसर जैसी बीमारी हो जाती है. इस दौरान लगातार सिरदर्द, उल्टी, दौरे पड़ना या याददाश्त में बदलाव होना आदि महसूस होता है.
6 / 6ब्लड कैंसर भी जानलेवा हो सकता है. इस दौरान खून से जुड़ा यह कैंसर शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है. बार-बार बुखार, कमजोरी और शरीर पर नीले निशान दिख सकते हैं.