कैंसर के इलाज में लोग गंजे क्यों हो जाते हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Cancer Main Gange Hona: आपने देखा होगा कि कैंसर के मरीज एक वक्त के बाद गंजा कर दिया जाता है. हालांकि, यह स्थिति अस्थायी होती है, लेकिन ऐसा होता क्यों हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Cancer Main Gange Hona
1 / 6
कैंसर में गंजापन के कारण- Image Credit- Freepik

Cancer Hair Loss: कैंसर बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही मन में डर बैठ जाता है. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बीमारी से ज्यादा बालों का कम हो जाने की टेंशन लेते हैं. इस दौरान मरीज अचानक बाल झड़ने का सामना करता है तो यह स्थिति मानसिक रूप से काफी परेशान कर सकती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि आखिर कैंसर में ऐसा क्यों होता है? क्या यह बीमारी की वजह से होता है या इलाज की वजह से? आइए आसान इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

कीमोथेरेपी का असर

कीमोथेरेपी का असर2 / 6

Chemotherapy की वजह से ऐसा होता है, क्योंकि इसकी दवाइयां तेजी से बढ़ने वाली कोशिकाओं को खत्म करती हैं. बालों की जड़ों की कोशिकाएं भी तेजी से बढ़ती हैं.

विज्ञापन

बालों की जड़ों पर असर

बालों की जड़ों पर असर 3 / 6

बालों की जड़ यानी हेयर फॉलिकल भी कमजोर हो जाते हैं, क्योंकि ये बहुत संवेदनशील होते हैं. इलाज के दौरान ये और कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल धीरे-धीरे गिरने लगते हैं.

रेडिएशन थेरेपी का असर

रेडिएशन थेरेपी का असर 4 / 6

कैंसर के मरीजों को रेडिएशन थेरेपी भी दी जाती है. Radiation Therapy जब सिर या उस हिस्से पर दी जाती है जहां बाल हैं तो वहां के बाल स्थायी या अस्थायी रूप से झड़ सकते हैं.

विज्ञापन

दवाइयों का असर

दवाइयों का असर  5 / 6

कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाइयां भी पूरे शरीर पर अपना असर दिखाती हैं. शरीर के सामान्य सेल्स को भी प्रभावित करती हैं, जिससे बाल टूटने और गिरने लगते हैं.

शरीर पर असर

शरीर पर असर 6 / 6

इलाज के दौरान शरीर कमजोर हो जाता है और पोषण की कमी हो सकती है. इससे भी बालों की ग्रोथ रुक जाती है और झड़ना बढ़ जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन