जिन औरतों के बच्चे नहीं होते उन्हें कौन सा कैंसर हो सकता है?
Cancer In Women Who Never Give Birth: जो महिलाएं गर्भधारण नहीं करती हैं या बच्चे को जन्म नहीं देती हैं उन्हें कौन सा कैंसर हो सकता है या किस कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है, जानिए यहां.

Cancer Risk In Women: ऐसे कई कैंसर हैं जो महिलाओं को होते हैं, लेकिन ऐसे भी कुछ कैंसर हैं जो सिर्फ उन महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हैं जो कभी मां नहीं बनी हैं या कहें जिन्होंने कभी गर्भधारण नहीं किया है. कभी गर्भधारण ना करने वाली महिलाओं में कुछ कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसा नहीं है कि निसंतान महिला को ये कैंसर हो ही जाएंगे, लेकिन निसंतान (Childless) होना इन कैंसर के रिस्क फैक्टर्स में आता है. ऐसे में यहां जानिए जो महिलाएं कभी मां नहीं बनती हैं उन्हें कौन से कैसंर होने का खतरा ज्यादा होता है.
ब्रेस्ट कैंसर
2 / 7जो महिलाएं कभी मां नहीं बनती हैं या गर्भधारण नहीं करती हैं वे ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो सकती हैं. ऐसा ज्यादा मेंस्ट्रुअल साइकल और एस्ट्रोजन के एक्सपोजर से हो सकता है.
गर्भाशय या अंडाशय का कैंसर
3 / 7गर्भाशय या अंडाशय का कैंसर उन महिलाओं को हो सकता है जो कभी मां नहीं बनी हैं. मां बनने वाली महिलाओं की तुलना में अप्रसवा महिलाओं (Nulliparous Women) को गर्भाशय और अंडाशय के कैंसर का रिस्क ज्यादा रहता है.
कैंसर के रिस्क फैक्टर्स क्या-क्या हैं
4 / 7बच्चे को जन्म ना देना ही इन कैंसर की वजह नहीं बनता है बल्कि उम्र का बढ़ना, फैमिली हिस्ट्री, जेनेटिक्स और लाइफस्टाइल की आदतें भी कैंसर की वजह बनती हैं.
कैसे करें बचाव
5 / 7निसंतान महिलाएं अपने लाइफस्टाइल को बेहतर रखकर कैंसर की चपेट में आने से बच सकती हैं. हेल्दी डाइट, रेग्यूलर एक्सरासइज और एल्कोहल का सेवन कम करने पर कैंसर से बचाव हो सकता है.
हेल्दी वैट मैनेज करना है जरूरी
6 / 7बढ़ा हुआ वजन या कहें मोटापा भी कैंसर के रिस्क फैक्टर्स में शामिल होता है. ऐसे में हेल्दी वेट मैनेज करके कैंसर की चपेट में आने से बचा जा सकता है.
डॉक्टर से कब मिलें
7 / 7अगर आपको अपने शरीर में किसी भी कैंसर के लक्षण नजर आते हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिलें और जांच करवाएं. समय रहते कैंसर का पता लगा लिया जाए तो इलाज हो सकता है और सामान्य जीवन जीने में मदद मिलती है