रोज 10,000 स्टेप चलने से क्या होता है?

10000 Steps Benefits: क्या आप जानते हैं रोजाना 10,000 कदम चलने से क्या होता है? अगर नहीं, तो यहां जानिए रोज 10,000 कदम चलने पर शरीर कैसे प्रभावित होता है और इसका सेहत पर क्या असर पड़ता है.

10k steps A day Benefits
1 / 7
10k steps A day Benefits

10000 Kadam Chalne Ke Fayde: वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद कहा जाता है. खासतौर पर रोजाना 10,000 कदम चलने के लिए कहा जाता है. रोजाना 10,000 कदम चलना दिल, दिमाग और पेट तक को प्रभावित करता है. इससे बॉडी मूवमेंट बढ़ती है जिसका असर नींद लेने से लेकर रोजमर्रा की अन्य आदतों में भी दिखता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना 10,000 कदम (10K Steps A Day) चलने पर शरीर पर कौन-कौन से बदलाव नजर आते हैं.

विज्ञापन

कम होता है वजन

कम होता है वजन 2 / 7

रोजाना 10,000 कदम चलने पर कैलोरी बर्न होने लगती है और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है जिससे वजन कम होने में असर दिखने लगता है.

विज्ञापन

हड्डियों को मिलती है मजबूती

हड्डियों को मिलती है मजबूती 3 / 7

रोजाना 10,000 कदम चलना हड्डियों की मजबूती को बढ़ाता है. इससे हड्डियों, मसल्स और जॉइंट्स को मजबूती मिलती है और दर्द दूर रहता है.

ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल रहते हैं

ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल रहते हैं 4 / 7

वॉकिंग के फायदे ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट करने में भी नजर आते हैं. इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को भी रोजाना वॉक करने के लिए कहा जाता है.

विज्ञापन

पेट भी रहता है अच्छा

पेट भी रहता है अच्छा 5 / 7

आप रोजाना 10,000 कदम चलेंगे तो इसके फायदे आपके पेट को भी मिलती है. रोज 10,000 कदम चलने से पाचन अच्छा रहने लगता है और कब्ज की दिक्कत खासतौर से अच्छी रहने लगती है.

अच्छी नींद आती है

अच्छी नींद आती है 6 / 7

वॉक करने से नींद से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं. इससे स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है और जिन लोगों को रात में ठीक तरह से नींद नहीं आती है उनके लिए वॉक करना कई ज्यादा फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

तनाव कम होता है

तनाव कम होता है 7 / 7

रोजाना 10,000 कदम वॉक करने से तनाव कम होता है. इससे मूड भी बेहतर रहने लगता है और शरीर में एंडोर्फिन का प्रोडक्शन बढ़ता है जिससे रिलैक्स्ड और हैप्पी फील होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन